इमरती देवी को मिल सकती है निगम मंडल की कमान
भोपाल: पूर्व मंत्री इमरती देवी का पुनर्वास हो सकता है। खबरों के मुताबिक, इमरती देवी को निगम मंडल की कमान मिल सकती है। हालांकि इस बारे में फैसला 19 नवंबर को सिंधिया की मौजूदगी में हो सकता है।
बता दें हाल ही में हुए उपचुनाव में इमरती देवी सुरेश राजे से हार गईं थीं। उपचुनाव में तीन मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा था।
पूर्व मंत्री एदल सिंह कंसाना और गिरिराज दंडोतिया को भी कमान सौंपी जा सकती है। तीनों पूर्व मंत्री अपने क्षेत्र के कद्दावर नेता हैं। वहीं अब इमरती देवी को एससी चेहरा बनाने की तैयारी की जा रही है। एमपी में अनुसूचित वर्ग के 22 फीसदी मतदाता