Scindia-Imarti Meeting: सिंधिया से मिलकर भावुक हुईं इमरती देवी, आंसू निकले तो सिंधिया ने लगाया गले

Scindia-Imarti Meeting: सिंधिया से मिलकर भावुक हुईं इमरती देवी, आंसू निकले तो सिंधिया ने लगाया गले Imarti Devi became emotional after meeting Scindia, when tears came out, Scindia hugged

Scindia-Imarti Meeting: सिंधिया से मिलकर भावुक हुईं इमरती देवी, आंसू निकले तो सिंधिया ने लगाया गले

नई दिल्ली। भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को हाल ही में केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्री बनाए जाने के बाद लगातार सिंधिया को बधाइयों का तांता लगा है। देशभर से सिंधिया को लोगों ने केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी है। इसी क्रम में सिंधिया की कट्टर समर्थक मानी जानी वाली इमरती देवी भी दिल्ली सिंधिया को बधाई देने पहुंची। इमरती ने सिंधिया से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।

बधाई देते समय इमरती देवी भावुक हो गईं और आंखों से आंसू छलक आए। सिंधिया ने भी भावुक इमरती को गले से लगा लिया। बता दें कि इमरती देवी को सिंधिया का कट्टर समर्थक माना जाता है। इमरती ने सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। हालांकि उपचुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब सिंधिया के केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर इमरती देवी उनसे मिकर बधाई देने दिल्ली पहुंची थी।

भावुक हो गईं इमरती देवी...
सिंधिया से मुलाकात करने दिल्ली पहुंची इमरती उनसे मिलकर भावुक हो गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इमरती सिंधिया से मिलने उनके बंगले पर पहुंची और हाथ जोड़कर कहा कि मंत्री बनने की बधाई हो महाराज साहब। सिंधिया ने भी मुस्कुराकर इमरती का अभिबंदन किया। बधाई के दौरान इमरती देवी भावुक हो गईं और आंखों से आंसू झलकने लगे। सिंधिया ने भावुक इमरती को गले से लगा लिया। इमरती ने सिंधिया से मुलाकात की फोटो भी ट्विटर पर शेयर की है।

https://twitter.com/ImartiDevi/status/1413164228093956108?s=20

इमरती ने लिखा कि "भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद महाराज श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर दिल्ली पहुंचकर शुभकामनाएं दी। बता दें कि इमरती देवी भाजपा राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री सिंधिया की कट्टर समर्थक मानी जाती हैं। इमरती देवी पहले सिंधिया के साथ कांग्रेस में थी। इसके बाद जब सिंधिया ने कांग्रेस को टाटा कहा तो उनकी समर्थक इमरती भी भाजपा में शामिल हो गईं। हालांकि उन्होंने अपने विधायक के पद से इस्तीफा देकर दोबारा उपचुनाव भाजपा के बेनर तले लड़ा था। हालांकि उपचुनाव में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद भी इमरती देवी का कद भाजपा में बरकरार है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article