IIFA Awards 2023: शानदार परफॉर्मेंस से चार चांद लगाएंगें एक्टर रणवीर ! कहा- मेरे लिए घर से दूर घर जैसा

IIFA Awards 2023: शानदार परफॉर्मेंस से चार चांद लगाएंगें एक्टर रणवीर ! कहा- मेरे लिए घर से दूर घर जैसा

मुंबई।  IIFA Awards 2023 बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Actor Ranveer Singh) अगले साल अबू धाबी के एतिहाद एरेना में होने वाले इंडियन इंटरनेशनल फिल्म एकेडमी (आईफा) पुरस्कार समारोह के 23वें संस्करण में मंचीय प्रस्तुति देंगे।

इस दिन आयोजित होगा आईफा

आईफा पुरस्कार समारोह 10 और 11 फरवरी, 2023 को अबू धाबी के यास द्वीप पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें संगीत और मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियां एक स्थान पर होंगी। अबू धाबी के पास बसे जिस यास द्वीप पर यह कार्यक्रम होना है, रणवीर उसके ब्रांड एंबैस्डर भी है। यह कार्यक्रम लगातार दूसरी बार संयुक्त अरब अमीरात के द्वीप में आयोजित किया जा रहा है। सिंह ने कहा कि वह समारोह में प्रस्तुति देने के लिए उत्साहित हैं।

जानें क्या कहा रणवीर सिंह ने

अभिनेता ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं आईफा में फिर एक बार अपनी मंचीय प्रस्तुति देने जा रहा हूं। इस बार मैं इसलिए भी ज्यादा उत्साहित हूं क्योंकि मैं यास आईलैंड पर यह पेशकश देने वाला हूं। यह मेरे लिए घर से दूर घर जैसा है। दुनिया की एक बेहतरीन और शानदार जगह का ब्रांड एंबैस्डर होने के नाते मैं फिल्म जगत के अपने दोस्तों को यह जगह घुमाने के लिए बेकरार हूं। मैं यास में अब तक के सबसे अविश्वसनीय आईफा अनुभव की उम्मीद कर रहा हूं। मुझे पता है कि यह हर संभव तरीके से अलग होगा।’’ रणवीर के अलावा, सलमान खान, वरुण धवन, करण जौहर और कृति सेनन सहित अन्य फिल्मी हस्तियां इस समारोह में हिस्सा लेंगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article