Peaceful Places In Bhopal: भोपाल में शांति से बैठ कर लेना है मौसम का आनंद, तो जरूर जाएँ इन 4 जगहों पर

Peaceful Places In Bhopal: भोपाल वैसे तो काफी शांतिपूर्ण शहर है, लेकिन फिर भी इस भागदोड़ वाली ज़िंदगी में कभी मन करता है कि...

Peaceful Places In Bhopal: भोपाल में शांति से बैठ कर लेना है मौसम का आनंद, तो जरूर जाएँ इन 4 जगहों पर

Peaceful Places In Bhopal: भोपाल वैसे तो काफी शांतिपूर्ण शहर है, लेकिन फिर भी इस भागदोड़ वाली ज़िंदगी में कभी मन करता है कि किसी शांत जगह जाकर थोड़ी देर बैठ जाएँ।

भोपाल में आपको घूमने के लिए कई जगह मिलेंगी, चाहे वो लेक व्यू हो या डीबी मॉल, लेकिन यहाँ ऐसी भी कईं जगह हैं जहां जाकर आप थोड़ी चैन की सांस ले सकते हैं और कुछ अच्छा समय बिता सकते हैं। आईए बात करते हैं इन्ही कुछ जगहों के बारे में:

शीतलदास की बगिया

sheeatal-das-ki-baghiya-bhopal

हाँ हमें पता है कि आपको इस जगह के बारे में पता है, लेकिन अगर हम इस जगह के बारे में यहाँ बात नहीं करते तो ये इस जगह का अपमान होता। अगर भोपाल में शांति से बैठने की बात हो और शीतलदास की बगिया की बात न हो ये तो हो ही नहीं सकता।

आप यहाँ शाम के समय कभी भी चले जाईए। भले ही आपको एक तरफ राजा भोज की मूर्ति की तरफ भागती हुई गाड़ियां दिखेंगी, लेकिन फिर भी आप यहाँ बैठ कर सारी परेशानियाँ भूल जाएंगे।

अटल पथ

atal-path-bhopal

तात्या टोपे स्टेडियम के पीछे मौजूद अटल पथ शाम को टहलने का मुख्य केंद्र होता है। यहाँ आपको हर तरह के लोग शाम के समय में घूमते नजर आएंगे। यहाँ वाहनों का ज्यादा आवागमन नहीं होता है इसलिए ये जगह काफी शांत होती है। आप यहाँ बैठ कर आराम से घंटों अपना समय बिता सकते हैं।

मनुआभान टेकरी

manuabhan-tekri-bhopal

वैसे तो मनुआभान टेकरी काफी सुंदर जगह है घूमने के लिए लेकिन हम बात कर रहे हैं यहाँ सूर्योदय के समय जाने के बारे में। यहाँ से आप पूरे भोपाल शहर को देख सकते हैं।

अगर यहाँ सुबह जाएंगे तो आपको एक अलग ही नज़ारा देखने को मिलेगा। सुबह के समय सूर्योदय और एक ऊंचाई से पूरे शहर को आराम से बैठ कर देखना आपको बहुत शांति प्रदान करेगा।

वन विहार

van-vihar-bhopal

वन विहार चाहे आप सूर्योदय के समय जाएँ या शाम के समय, ये आपको आकर्षित जरूर करेगा। सुबह के समय यहाँ लोग टहलने के लिए आते हैं। यहाँ आप जानवरों को देखने के साथ-साथ, टहलते हुए एक अच्छा समय बिता सकते हैं। ये बहुत ही शांत और आकर्षक जगह है घूमने के लिए।

ये भी पढ़ें: 

Career Tips: हायर एजुकेशन के बाद खुलेंगे सफल करियर के दरवाज़े, समझदारी से चुने एक प्रोफेशनल फील्ड

CG News: विधायक डॉक्टर ध्रुव पर अभ्रद टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ, कारण बताओ नोटिस जारी

Asia Cup 2023: भारत के लिए पदकों की बारिश, नीरज चोपड़ा ने फिर जीता गोल्ड, अन्य खेलों में भी आए मेडल, जानें पूरी खबर

Business Tips: त्यौहार के दिनों में लाखों की कमाई करा देंगे ये बिजनेस, कम दिनों में होगा लाखों का फायदा

Sanjay Singh Arrested: शराब घोटाले में आप सांसद संजय सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पूछताछ के बाद ईडी ने किया गिरफ्तार

places to visit in bhopal, bhopal travelling, travel in bhopal, mp tourism, sheetaldas ki baghiya bhopal, upper lake bhopal, manuabhan tekri bhopal, van vihar bhopal, atal path bhopal 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article