Advertisment

पाकिस्‍तान में आस्‍था है तो चले जाएं लेकिन वैज्ञानिकों पर शक न करें : संगीत सोम

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

संभल (उप्र) 12 जनवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी के विधायक संगीत सोम ने चंदौसी में पत्रकारों से बातचीत में कोविड-19 टीकाकरण के सवाल पर कहा कि दुर्भाग्य से कुछ मुस्लिम देश पर भरोसा नहीं करते, देश के वैज्ञानिकों, पुलिस और प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं करते हैं, उनकी आस्‍था पाकिस्‍तान में है तो वे पाकिस्‍तान चलें जाएं लेकिन वैज्ञानिकों पर शक न करें।

Advertisment

संभल पहुंचे संगीत सोम ने आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती पर टिप्पणी करते हुए कहा '' वह कई महीने जेल में रहकर आएं हैं तो उनकी (सोमनाथ भारती) भाषा गुंडों की तरह हो गई है और सोमनाथ भारती से लेकर अरविंद केजरीवाल तक की बुद्धि भ्रष्‍ट हो गई है। ''

इसके पहले चंदौसी के आशीष गार्डेन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा उद्यमी सम्‍मान समारोह को बतौर मुख्‍य वक्‍ता संबोधित करते हुए सोम ने समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोला और कहा '' उनके (अखिलेश यादव) शासन काल में उत्तर प्रदेश को मुगल सल्तनत बना दिया गया, लेकिन अब वो मुगल शासन के आख़िरी शासक ही रहेंगे, उनका नंबर अब नहीं आएगा ।

भाषा सं आनन्‍द मानसी उमा

उमा

Advertisment
चैनल से जुड़ें