Indore News: परवान नहीं चढ़ पाया प्यार तो बंद कमरे में काटी नस, प्रेमिका की मौत, प्रेमी गंभीर

Indore News: परवान नहीं चढ़ पाया प्यार तो बंद कमरे में काटी नस, प्रेमिका की मौत, प्रेमी गंभीर If love could not get through, then the vein was cut in the closed room, death of girlfriend serious

Indore News: परवान नहीं चढ़ पाया प्यार तो बंद कमरे में काटी नस, प्रेमिका की मौत, प्रेमी गंभीर

इंदौर। प्रदेश के इंदौर शहर में एक प्रेमी जोड़े ने बंद कमरे में एक साथ नस काट ली है। नस काटने के कारण लड़की की मौत हो गई है। वहीं लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है। लड़के को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मामला विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित मालवीनय नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे। वहीं घरवाले शादी को तैयार नहीं थे। इसी को लेकर दोनों आहत थे। प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है।

फिलहाल विजय नगर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। युवक का नाम अजल और युवती का नाम पूजा बताया जा रहा है। युवती ने अपने प्रेमी अजल के ही रूम में हाथों की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। अजल मूलतः खंडवा का रहने वाला है। वह इंदौर में रहता है। वहीं पूजा पास में ही रहती है। नस काटने के बाद सनसनी फैल गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पूजा को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं अजल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article