ICC POSTPONE QUALIFIERS: कोरोना के नए वेरिएंट की दहशत, ICC ने टाले महिला वर्ल्ड कप क्वालिफायर

दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वेरिएंट Omicron Variant को लेकर दुनियाभर में दहशत का माहौल है। जिसका ताजा असर ICC Women's CWC Qualifier पर पड़ा है। ICC ने महिला क्रिकेट वर्ल्डकप 2021 के क्वालिफायर्स को रद्द कर दिया गया है।

ICC POSTPONE QUALIFIERS: कोरोना के नए वेरिएंट की दहशत, ICC ने टाले महिला वर्ल्ड कप क्वालिफायर

दुबई। दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वेरिएंट Omicron Variant को लेकर दुनियाभर में दहशत का माहौल है। जिसका ताजा असर ICC Women's CWC Qualifier पर पड़ा है। ICC ने महिला क्रिकेट वर्ल्डकप 2021 के क्वालिफायर्स को रद्द कर दिया गया है। कोरोना के नए वेरिएंट के तेजी से फैलने और ट्रैवल नियमों में सख्ती के चलते ICC ने ये कदम उठाया है।

जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका में होने थे मुकाबले
महिला वर्ल्डकप क्वालिफायर के मुकाबले जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका में खेले जाने थे। इस टूर्नामेंट में कुल नौ टीमों को हिस्सा लेना था, जिनमें से तीन टीमें सीधा महिला वर्ल्डकप 2022 के लिए क्वालिफाई करतीं। बता दें कि 2022 का महिला वर्ल्डकप न्यूजीलैंड में होना है।

दुनिया में बढ़े यात्रा प्रतिबंध
अफ्रीकी देशों में कोरोना का नया वैरिएंट तेजी से फैला और दुनिया के कई देश इसकी चपेट में आ गए हैं। इसी वजह से अमेरिका, ब्रिटेन समेत अन्य कई देशों ने अफ्रीका के लिए ट्रैवल नियमों में सख्ती की है। वहीं भारत में भी ऐसा ही करने पर विचार चल रहा है। भारत-ए की टीम भी अभी साउथ अफ्रीका में ही है, जबकि टीम इंडिया का साउथ अफ्रीकी दौरा अगले महीने दिसंबर में शुरू होना है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article