ICC Cricket Awards 2023: ICC क्रिकेट अवार्ड्स की लिस्ट में भारत के खिलाड़ियों ने मारी बाजी, देखें पूरी लिस्ट

ICC Cricket Awards 2023: ICC ने साल 2023 लिए अवार्ड्स की लिस्ट जारी कर दी है। इन अवार्ड्स की लिस्ट में भारत के खिलाड़ियों ने बाजी मारी है।

ICC Cricket Awards 2023: ICC क्रिकेट अवार्ड्स की लिस्ट में भारत के खिलाड़ियों ने मारी बाजी, देखें पूरी लिस्ट
  • कोहली और सूर्या ने जीते बड़े अवॉर्ड्स
  • पैट कमिंस को सर्वश्रेष्ठ मेंस क्रिकेटर का अवॉर्ड
  • पाकिस्तान ने नहीं जीता एक भी अवॉर्ड

ICC Cricket Awards 2023: ICC ने साल 2023 लिए अवार्ड्स की लिस्ट जारी कर दी है। इन अवार्ड्स की लिस्ट में भारत के खिलाड़ियों ने बाजी मारी है। इनमें विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव बड़े अवॉर्ड्स जीतने में सफल रहे।

https://twitter.com/BCCI/status/1750494718113542622?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1750494718113542622%7Ctwgr%5E0f88d5752817064db7d787a671334071277122a8%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fbansalnews.com%2Fvirat-kohli-won-icc-men-odi-cricketer-of-the-year-2023-award-honored-for-a-record-fourth-time-snd%2F

   सूर्याऔर रोहित बना टीम के कप्तान

इसमें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को सर्वश्रेष्ठ मेंस क्रिकेटर का अवॉर्ड मिला है। वहीं इंग्लिश क्रिकेटर नेट-साइवर ब्रंट ने विमेंस केटेगरी में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का अवॉर्ड जीता। कोहली मेन्स ODI क्रिकेटर ऑफ थे ईयर और सूर्या मेन्स T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने हैं। ICC ने तो सूर्या को साल 2023 के लिए टी20 टीम का कप्तान भी चुना। वहीं रोहित शर्मा वनडे टीम के कप्तान बनाए गए।

https://twitter.com/ICC/status/1750678605703639469

   पाकिस्तान का कोई प्लेयर नहीं जीता अवॉर्ड

बड़ी बात ये है कि इसमें किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बाजी नहीं मारी। पाकिस्तान का कोई भी खिलाड़ी ना तो कोई अवॉर्ड जीत पाया ओर ना ही किसी प्लेयर को ICC की टेस्ट, वनडे या टी20 टीम में जगह मिली। वहीं युगांडा और जिम्बाब्वे के प्लेयर्स तक ICC मेन्स T20I टीम में जगह बनाने में सफल रहे।

https://twitter.com/ICC/status/1750337820898508825

   अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

मेन्स T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर: सूर्यकुमार यादव (भारत)

इमर्जिंग वूमेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर: फोबो लिचफील्ड (ऑस्ट्रेलिया)

वूमेन्स एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: क्वीनटोर एबेल (केन्या)

मेन्स ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर: विराट कोहली (भारत)

मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर: पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)

वूमेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर: नेट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड)

वूमेन्स T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर: हेली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज)

वूमेन्स ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर: चमारी अटापट्टू (श्रीलंका)

मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: उस्मान ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया)

इमर्जिंग मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर: रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड)

मेन्स एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: बास डी लीडे (नीदरलैंड्स)

आईसीसी अंपायर ऑफ द ईयर: रिचर्ड इलिंगवर्थ (इंग्लैंड)

ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड: जिम्बाब्वे

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article