IB Sarkari Naukri 2022 : इंटेलिजेंसी ब्यूरों में निकली नौकरी, सैलरी 1.51 लाख रुपये महीना, जल्द करे अप्लाई

IB Sarkari Naukri : इंटेलिजेंसी ब्यूरों में निकली नौकरी, सैलरी 1.51 लाख रुपये महीना, जल्द करे अप्लाई IB Sarkari Naukri Job opening in Intelligence Bureau salary Rs 1.51 lakh per month vkj

IB Sarkari Naukri 2022 : इंटेलिजेंसी ब्यूरों में निकली नौकरी, सैलरी 1.51 लाख रुपये महीना, जल्द करे अप्लाई

IB Sarkari Naukri 2022 : इंटेलिजेंस ब्यूरो ने सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी, जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर, सुरक्षा सहायक, हलवाई-सह-कुक, कार्यवाहक पदों के लिए भर्ती (IB Sarkari Naukri) निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 60 दिनों के भीतर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

कितने पदों पर निकली भर्ती

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB Sarkari Naukri) ने कुल 766 पदों पर भर्ती निकाली है। कार्यकारी (ACIO), सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी- II / कार्यकारी, कनिष्ठ खुफिया अधिकारी- I / कार्यकारी, कनिष्ठ खुफिया अधिकारी- II / कार्यकारी, सुरक्षा सहायक / कार्यकारी, कनिष्ठ खुफिया अधिकारी- I (मोटर ट्रांसपोर्ट, जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर-ग्रेड- II (मोटर ट्रांसपोर्ट), सिक्योरिटी असिस्टेंट (मोटर ट्रांसपोर्ट), हलवाई-कम-कुक, केयरटेकर और जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर- II / टेक शामिल हैं।

ये उम्मीदवार कर सकते है आवेदन

इस भर्ती (IB Sarkari Naukri) में शामिल होने के लिए वो उम्मीदवार जिन्होंने पिछली प्रतिनियुक्ति के बाद से 3 साल की कूलिंग-ऑफ अवधि पूरी कर ली है, और जिन्होंने पहले 1 से अधिक प्रतिनियुक्ति नहीं की है, उन्हें आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के साथ आवेदन (IB Sarkari Naukri) कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरकर इस पते पर भेजना है। the Assistant Director/G-3, Intelligence Bureau, Ministry of Home Affairs, 35 S P Marg, Bapu Dham, New Delhi-110021, आपका आवेदन 19 अगस्त से पहले पहुंच जाना चाहिए।

क्या रहेगी सैलरी

सैलरी की बात करें तो असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर /एग्जीक्यूटिव (ग्रुप बी) को सातवें वेतन आयोग के मुताबिक 47,600 रुपये महीना से लेकर 1,51,100 रुपये महीना तक सैलरी मिलेगी। असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर /एग्जीक्यूटिव को 44,900 रुपये महीना से लेकर 1,42,400 रुपये महीना तक सैलरी मिलेगी। Junior Intelligence Officer-I/Executive को 29,200 रुपये महीना से लेकर  92,300 रुपये महीना तक सैलरी मिलेगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article