MP News: IAS वीरा राणा बनी MP की प्रभारी मुख्य सचिव, निर्मला बुच के बाद दूसरी महिला CS

मप्र में नई मुख्य सचिव 1988 बैच की IAS वीरा राणा होंगी। वे इससे पहले मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष

MP News: IAS वीरा राणा बनी MP की प्रभारी मुख्य सचिव, निर्मला बुच के बाद दूसरी महिला CS

भोपाल। अपर मुख्य सचिव स्तर की अधिकारी और माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष वीरा राणा को मध्यप्रदेश का अगला मुख्य सचिव बनाया गया है। उन्होंने बुधवार, 29 नवंबर की शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी।

कल सेवानिवृत होंगे इकबाल सिंह बैंस

इस मुलाकात से स्पष्ट हो गया था कि जल्द ही प्रदेश की नई मुख्य सचिव के रूप में उनकी नियुक्ति का आदेश जारी हो जाएगा। वे गुरूवार, 30 नवंबर को रिटायर हो रहे मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस से औपचारिक रूप से नई जिम्मेदारी का प्रभार संभालेंगी।

अगले आदेश तक मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार

उन्हें वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ अगले आदेश तक मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे इकबाल सिंह बैंस के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर की सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। आईएएस के 1988 बैच की अधिकारी वीरा राणा मार्च 2024 में रिटायर होंगी।

CS बैंस को 2 बार मिला एक्सटेंशन

भारतीय प्रशासनिक सेवा में कार्यकाल के अनुसार मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को 30 नवंबर 2022 को रिटायर होना था, लेकिन उन्हें रिटायरमेंट के ठीक एक दिन पहले 29 नवंबर की रात 6 महीने के लिए 30 मई 2023 तक एक्सटेंशन दे दिया गया।

इसके बाद 30 मई आई तो मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक होने के कारण बैंस को दोबारा और 6 महीने के कार्यकाल यानी 30 नवंबर 2023 तक एक्सटेंशन दिया गया। इस हिसाब से 30 नवंबर को उनके कार्यकाल का आखिरी दिन है।

बैंस के बाद वीरा राणा सबसे वरिष्ठ अधिकारी

वीरा राणा मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष हैं। MP में पदस्थ IAS में वीरा, इकबाल सिंह बैंस के बाद सबसे सीनियर अधिकारी हैं।

वे बैंस के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर की सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। आईएएस के 1988 बैच की वीरा राणा मार्च 2024 में रिटायर होंगी।

Search Terms: भोपाल न्यूज, मप्र न्यूज, मप्र नई मुख्य सचिव, मप्र नया मुख्य सचिव, मप्र मुख्य सचिव, Bhopal News, MP News, MP New Chief Secretary, MP New Chief Secretary, MP Chief Secretary

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article