IAS Transfer: IASअधिकारियों के ट्रांसफर का दौर जारी, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी और क्यों होते हैं अफसरों के तबादले?

IAS Transfer: यूपी सरकार ने आईएएस अधिकारियों के तबादले की नई सूची जारी की है। राम केवल को राजस्व विभाग का सचिव बनाया गया है, जबकि डॉ. पूजा गुप्ता का ट्रांसफर रद्द कर दिया गया है।

Ias transfer list 2025 up ram keval rallpalli jagat sai pooja gupta

हाइलाइट्स:

  • आईएएस राम केवल को राजस्व विभाग में सचिव बनाया गया
  • आईएएस राल्लपल्ली जगत साईं चंदौली के मुख्य विकास अधिकारी बने
  • आईएएस डॉ. पूजा गुप्ता का तबादला रद्द, गाजियाबाद में रहेंगी

IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में महाकुंभ 2025 के समापन के बाद प्रशासनिक फेरबदल का दौर तेज हो गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। ताजा सूची के मुताबिक, 2 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि एक अधिकारी का ट्रांसफर (IAS Transfer) आदेश निरस्त कर दिया गया है।

IAS तबादला लिस्ट 2025: कौन कहां गया?

मिल रही जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम को यूपी शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दो आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। जबकि एक आईएएस अधिकारी का पहले किया गया तबादला रद्द कर दिया गया है। तबादलों के क्रम में यूपी सरकार ने आईएएस राम केवल और आईएएस राल्लपल्ली जगत साईं का तबादला किया गया है।

  • IAS राम केवल – विशेष सचिव (सामान्य प्रशासन एवं राजस्व) से सचिव, राजस्व विभाग बनाए गए हैं।
  • IAS राल्लपल्ली जगत साईं – बाराबंकी के संयुक्त मजिस्ट्रेट से चंदौली के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बनाए गए हैं।

डॉ. पूजा गुप्ता के लिए जारी आदेश रद्द

गाजियाबाद में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत IAS डॉ. पूजा गुप्ता का तबादला चंदौली मुख्य विकास अधिकारी के रूप में किया गया था। हालांकि, शुक्रवार शाम शासन ने यह आदेश निरस्त कर दिया, जिससे वह पहले की तरह गाजियाबाद में ही अपनी सेवाएं देती रहेंगी।

बता दें, इससे पहले भी यूपी में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किये जा चुके हैं। हाल ही में शासन स्तर से कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किये गए थे। जिसमें आईएएस डॉ. पूजा गुप्ता का नाम भी शामिल था।

होली से पहले बड़े प्रशासनिक फेरबदल

हाल ही में, यूपी सरकार ने 8 IAS और 44 PCS अधिकारियों के तबादले किए थे। इससे पहले IPS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई थीं। सूत्रों के मुताबिक, योगी सरकार प्रशासनिक ढांचे को अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार फेरबदल कर रही है। ऐसे में IAS-PCS अफसरों के और तबादले जल्द देखने को मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  धर्मांतरण पर अब फांसी की सजा: महिला दिवस पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- ‘दुराचार करने वालों को छोड़ेंगे नहीं’

क्यों होते हैं अधिकारियों के तबादले?

शासन में सुचारू संचालन के लिए प्रशासनिक बदलाव होते रहते हैं। बता दें, IAS और IPS अधिकारियों के तबादले के कई कारण हो सकते हैंयदि किसी अधिकारी का काम अच्छा नहीं होतातो उसे दूसरे स्थान पर भेजा जा सकता है।

इसके अलावा अधिकारियों को अलग-अलग जगहों पर काम का अनुभव देने के लिए भी उनके तबादले किए जाते हैं। साथ हीं, कभी-कभी अधिकारियों को उनकी स्थानीय सेवा की स्थिति के अनुसार भी तैनात किया जाता है।

ये भी पढ़ें:  CG IAS Officers: छत्तीसगढ़ कैडर के चार IAS अधिकारी जाएंगे केंद्र, इन अफसरों का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए चयन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article