नीरज मंडलोई पदोन्नत, बने ACS: IAS स्मिता भारद्वाज MP Board की नई अध्यक्ष, IPS रंजन NCRB के निदेशक

IAS Prmotion: नगरीय प्रशासन के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई को अपने ही विभाग में पदोन्नति दी गई है। वे अपर मुख्य सचिव (ACS) बनाए गए हैं।

नीरज मंडलोई पदोन्नत, बने ACS: IAS स्मिता भारद्वाज MP Board की नई अध्यक्ष, IPS रंजन NCRB के निदेशक

IAS Prmotion: नगरीय प्रशासन के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई को अपने ही विभाग में पदोन्नति दी गई है। वे अपर मुख्य सचिव (ACS) बनाए गए हैं। मंडलोई को पदोन्नति के बाद नगरीय प्रशासन ( Urban Administration ) में ही पदस्थ रखा जा रहा है। वहीं भोपाल पुलिस मुख्यालय से IPS अलोक रंजन को नई दिल्ली में निदेशक के (पे-मैट्रिक्स लेवल-16 ) पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं खेल एवं युवा कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव स्मिता भारद्वाज को माध्यमिक शिक्षा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। स्मिता के पास खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

MP Board की नई अध्यक्ष बनीं  IAS स्मिता भारद्वाज

Image

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की एसीएस स्मिता भारद्वाज को माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें IAS स्मिता भारद्वाज फेमस टीवी सीरयल महाभारत में कृष्ण का किरदार निभाने वाले नीतेश भारद्वाज की पत्नी हैं। जनसंपर्क ने उनके तबादले (IAS Transfer) का आदेश जारी किया है। उनके पास खेल विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

नीरज मंडलोई का अपने ही विभाग में प्रमोशन

WhatsApp Image 2024-09-30 at 19.05.43

1993 बैच के आईएएस अधिकारी नीरज मंडलोई नगरीय प्रशासन विभाग में प्रमुख सचिव (PS) हैं। अब उनकी पदोन्नति कर अपर मुख्य सचिव (ACS) बनाया गया है। नीरज मंडलोई की अनुभवी अफसरों में गिने जाते हैं। उनकी तीन पीढ़ियां वल्लभ भवन यानी मंत्रालय में रह चुकी हैं। नीरज के दादा स्वर्गीय पंडित भगवंत राव कुमार मंडलोई प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। उनके पिता स्वर्गीय विनोद कुमार मंडलोई 1974 बैच के आईएएस थे। वहीं नीरज खुद 1993 के बैच के आईएएस अफसर नीरज कुमार मंडलोई वर्तमान में वल्लभ भवन से प्रदेश की सेवा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Bhopal News: सोयाबीन के भाव बढ़वाने इस तरह से प्रदर्शन कर रहे किसान, भोपाल में अनोखे तरीके से किया सत्याग्रह!

IPS आलोक रंजन भेजे गए दिल्ली

एमपी पुलिस के स्पेशल डीजी आलोक रंजन को अब राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) का निदेशक बनाया गया है। उनकी जगह एडीजी तकनीकी सेवाएं योगेश मुद्गल को स्पेशल डीजी बनाया गया है। हाल ही में मध्य प्रदेश पुलिस के स्पेशल डीजी आलोक रंजन को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ( एनसीआरबी ) का निदेशक नियुक्त किया गया था। एनसीआरबी अपराध आंकड़ों का संग्रहण और प्रकाशन करता है और नए कानूनों के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आलोक रंजन को अब भोपाल पुलिस मुख्यालय से नई दिल्ली में निदेशक के पद पर पदस्थ किया गया है, जिसका पे-मेट्रिक्स लेवल-16 है।

यह भी पढ़ें: CJI DY Chandrachud Angry: सुप्रीम कोर्ट में वकील ने ऐसा क्या कह दिया कि नाराज हो गए CJI डीवाई चंद्रचूड़, फिर लगाई फटकार

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article