राजस्थान में आईएएफ का मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, पांच जनवरी (भाषा) राजस्थान में सूरतगढ़ के निकट मंगलवार की रात को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का एक लड़ाकू विमान मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आईएएफ ने बताया कि विमान का पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल आया। यह घटना रात लगभग आठ बजकर 15 मिनट पर हुई।

आईएएफ ने ट्वीट किया, ‘‘पश्चिमी क्षेत्र में प्रशिक्षण के दौरान, एक मिग -21 बाइसन विमान में आज शाम एक बड़ी तकनीकी खराबी आ गई। पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल आया। कोई जनहानि नहीं हुई है।’’

उसने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ का आदेश दिया गया है।

भाषा देवेंद्र पवनेश

पवनेश

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article