Husband Wife Relation: पत्नी का ऐसा आतंक कि डेढ़ साल से छिपता फिर रहा था पति, अब खुले कई राज

Husband Wife Relation: पति-पत्नी के बीच झगड़े की खबरें तो आए दिन देखने और सुनने को मिलती हैं। प्यार भरी नोक-झोक भी कई बार हंसने पर मजबूर...

Husband Wife Relation: पत्नी का ऐसा आतंक कि डेढ़ साल से छिपता फिर रहा था पति, अब खुले कई राज

इडुक्की/पत्तनमथिट्टा। Husband Wife Relation: पति-पत्नी के बीच झगड़े की खबरें तो आए दिन देखने और सुनने को मिलती हैं। प्यार भरी नोक-झोक भी कई बार हंसने पर मजबूर कर देती है, लेकिन इस बार पति-पत्नी के बीच का कुछ अलग तरह की ही मामला सामने आया है।

किराए के घर से लापता हो गया था

दरअसल, केरल के पत्तनमथिट्टा जिले में 34 वर्षीय एक व्यक्ति करीब डेढ़ साल पहले अपने किराए के घर से लापता हो गया था और अब उसे इडुक्की जिले के एक गांव से खोज निकाला गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने खोज निकाला

पुलिस ने नौशाद को थोम्मनकुथु से खोज निकाला। उसके एक दिन पहले ही उसकी 25 वर्षीय पत्नी अफसाना को उसके लापता होने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। अफसाना ने पुलिस को दिए एक बयान में कहा था कि नौशाद की हत्या कर दी गई है और उसके शव को दफना दिया गया है।

खेतिहर मजदूर के रूप में रह रहा था

पुलिस के अनुसार नौशाद नवंबर 2021 में अपने किराए के घर से लापता हो गया और उसके बाद वह थोम्मनकुथु में एक खेतिहर मजदूर के रूप में रह रहा था। नौशाद ने मीडिया को बताया कि वह घर से भाग गया था, क्योंकि वह अपनी पत्नी से डरा हुआ था।

पत्नी ने पिटाई कराई थी

नौशाद ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी द्वारा बुलाए गए कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की थी। मामले में पुलिस को गुमराह करने वाला बयान देने के आरोप में अफसाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के बयान के आधार पर शव को बरामद करने के लिए पुलिस अफसाना को कुछ स्थानों पर ले गई थी।

गुमशुदगी मामले की जांच की गई

इसके साथ ही पुलिस नौशाद के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी मामले की जांच कर रही थी और उसने अफसाना द्वारा हाल ही में नौशाद को देखने का दावा किए जाने के बाद उसे कोड्डाल पुलिस थाने में पूछताछ के लिए बुलाया था।

यह भी पढ़ें- 

Success Story: चीन की स्कूलों में पढ़ाई जा रही इस भारतीय के संघर्ष की कहानी

CG News: विधायक डॉ विनय जायसवाल पर आरोप, फर्जी तरीके से डॉक्टर की डिग्री लेने का आरोप

Train News: यात्रियों को बैठाए बिना ही रेलवे स्टेशन से निकल गई ट्रेन, अधिकारी ने बताया किसकी रही गलती

MP BJP के इस कद्दावर नेता की संदिग्ध हालत में मृत्यु, शरीर पर मिले निशान

Welcome 3 Update: वेलकम के तीसरे पार्ट में नजर आएगें नए मजनू भाई-उदय शेट्टी, जानिए कौन है ये एक्टर्स

Husband-wife relation, Husband wife, Husband, wife, relationship, Husband hiding, fear of wife,

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article