Advertisment

प्रत्येक पंचायत की मतदाता सूची से सैकड़ों मतदाता गायब : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 13 जनवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने बुधवार को आरोप लगाया कि राज्य की लगभग प्रत्येक पंचायत की मतदाता सूची से सैकड़ों मतदाताओं के नाम गायब हैं।

Advertisment

उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूची से उनका नाम भी गायब है और जिन मतदाताओं के नाम सूची में नहीं हैं उनमें से ज्यादातर ऐसे हैं जो कांग्रेस की विचारधारा से सहमत हैं।

राज्य में 17, 19 और 21 जनवरी को तीन चरणों में होने वाले पंचायती राज चुनाव से पहले शर्मा ने यह आरोप लगाया है।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आरोपों को लेकर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Advertisment

भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची में बहुत फर्क है। यहां जारी एक बयान में शर्मा ने आरोप लगाया कि राज्य निर्वाचन आयोग की सूची से प्रत्येक पंचायत से सैकड़ों की संख्या में मतदाताओं के नाम गायब हैं।

उन्होंने दावा किया कि पिछले पंचायत और विधानसभा चुनाव में वोट डालने वाले और मतदाता पहचानपत्र धारकों के नाम भी मतदाता सूची में नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक कि मेरा नाम भी गायब है। जब किसी पूर्व मंत्री के साथ ऐसी लापावाही या साजिश हो सकती है तो, आप आम जनता की तकलीफ समझ सकते हैं।’’

Advertisment

शर्मा ने दावा किया कि ‘‘सोची समझी साजिश’ के तहत मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह उच्च न्यायालय जाएंगे।

भाषा अर्पणा पवनेश

पवनेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें