Hunar Haat Bhopal: केंद्रीय मंत्री और सीएम शिवराज ने ली चाय की चुस्की, बोले 'भोपाल हुनर वालों का शहर है, हुनर की कद्र हमें है'

Hunar Haat Bhopal: केंद्रीय मंत्री और सीएम शिवराज ने ली चाय की चुस्की, बोले ‘भोपाल हुनर वालों का शहर है, हुनर की कद्र हमें है’

भोपाल। लाल परेड ग्राउंड में 27वें हुनर हाट Hunar Haat Bhopal का उद्घाटन सीएम शिवराज और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास ने उद्घाटन पूर्व हुनर हाट में स्टॉल्स का अवलोकन किया। केंद्रीय मंत्री नकवी ने स्टॉल्स संचालकों से बातचीत की एवं विभिन्न कलात्मक वस्तुओं और उनकी कारीगरी के बारे में जाना।

फसलों का सर्वे करेंगे ​चिंता की कोई बात नहीं

कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने कहा कि भोपाल भी हुनरमंदों का शहर है। हुनर की कदर करना भोपाल जानता है। यहां हर मजहब के लोग हैं। मैं मध्यप्रदेश की जनता की ओर से आप सभी का स्वागत करता हूं। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास से कहा कि हुनर हाट में मेरा गांव मेरा देश मौजूद है, यहां आपको देश के हर हिस्से का खाना मिलेगा। इनका स्वाद एक बार जरूर लेकर देखें। इसी दौरान सीएम ने ​कहा कि मौसम की वजह से तकलीफ हुई होगी। मैंने किसानों को आश्वस्त किया है फसलों का सर्वे करेंगे ​चिंता की कोई बात नहीं है।

हुनरमंदों के तरह—तरह के उत्पाद हैं

हुनर हाट कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि यहां हुनरमंदों के तरह—तरह के उत्पाद हैं। हमारे प्रधानमंत्री मैन ऑफ आइडियाज, कोरोना काल में आपदा में अवसर में बदलना जानते हैं। उन्होंने आत्मनिर्भर कहा तो हमने ? आत्मनिर्भर एमपी की बात कही।

 

हुनर हाट के कारण उत्पादों की बिक्री कई गुना बढ़ गई है

लोकल से वोकल बिना कारीगरों, दस्तकारों, हुनरमंदों के नहीं बन सकता। हुनर हाट के कारण उत्पादों की बिक्री कई गुना बढ़ गई है। हुनर हाट शिल्पकारों को एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। मैं मध्य प्रदेश के लोगों से अपील करना चाहता हूं देशभर से दस्तकार पधारे हैं आप उनकी कला देखने यहां जरूर आइए। आज से नहीं शताब्दियों पहले से हुनर हमारे हाथों में हैं। अपनी अकल से हमने ऐसे उत्पाद बनाए हैं कि लोग आश्चर्य करते हैं। कोरोना में ये हुनरमंद ही हमारे काम आए। जब हमें मास्क, पीपीई किट की जरूरत पड़ी तो हुनरमंद ही आगे आए। हमारे कलाकारों ने अपना काम जारी रखा।

भारत सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करेंगे
भारत को आत्मनिर्भर बनाने का एक नया प्लेटफॉर्म है आत्मनिर्भर दस्तकार,ये लाखों लोगों को रोजगार देता है। हुनर हाट देशी प्रमाणिक उतपादों का ब्रांड बन गया है। मैं मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से आश्वास्त करता हूं हम भारत सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करेंगे।

 

हुनर हाट में तंदूरी चाय का स्वाद लिया

इसी दौरान मुख्यमंत्री शिवराज और केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास ने हुनर हाट में तंदूरी चाय का स्वाद लिया। तत्पश्चात हुनर हाट में मौजूद दस्तकारों, शिल्पकारों के स्टॉल्स का अवलोकन किया। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग उपस्थित रहे।

हुनर ही इबादत 

कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास ने कहा कि हुनर ही इबादत है। इसमें हर क्षेत्र के लोग हैं। देश का कोई हिस्सा ऐसा नहीं है। जहां से कारीगर नहीं हैं। दस्तकार और शिल्पकारों का बहुत ही अद्भुत संगम यहां दिखाई देगा। सबसे पहले इसे दिल्ली में शुरू किया। हुनर हाट में लोग बहुत बड़े पैमाने पर खरीददारी करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोविड काल में भी हमने कहा कि आप काम बंद मत करो, जो भी आप बनाते हैं सब का सब आपका बनेगा और हुनर हाट में बिकेगा। भोपाल में जो हुनर हाट है मुझे यकीन है कि यह ऐतिहासिक होगा। इसमें 30 से ज्यादा शिल्पकार, दस्तकार मौजूद है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password