Regeneration Of Organs: क्या इंसान अपने कटे हाथ-पैरों को फिर से उगा सकता है? सिर्फ एक कदम दूर इंसान

दुनिया जितनी आगे बढ़ गई है उतनी डिजिटल भी हो गई है इंसानों के साथ धरती पर जीव-जंतु भी निवास करते है ऐसे में कुछ जंतुओं को अपने कटे हुए अंग तक वापस से उगा सकने की तरीका मिलता है।

Regeneration Of Organs:  क्या इंसान अपने कटे हाथ-पैरों को फिर से उगा सकता है? सिर्फ एक कदम दूर इंसान

Regeneration Of Organs: दुनिया जितनी आगे बढ़ गई है उतनी डिजिटल भी हो गई है इंसानों के साथ धरती पर जीव-जंतु भी निवास करते है ऐसे में कुछ जंतुओं को अपने कटे हुए अंग तक वापस से उगा सकने की तरीका मिलता है। क्या आपको पता है ऐसा इंसानों के साथ हो तो क्या होगा। क्या सोचा है अगर आपके कटे-जले पैर फिर से उग जाए तो कितना आसान होगा।

इस प्रयोग से इंसानों को मिलेगा फायदा

आपको बताते चलें कि, जी हां, वैज्ञानिकों का कहना है कि, इंसानों के लिए जल्द ही उपलब्धि आने वाला है। जिसमें हाथ पैर उगाने वाली कोशिका को वैज्ञानिक इंसान के शरीर में डालने का प्रयास करना चाहते हैं जिसके लिए वैज्ञानिक ने हिरण के शरीर में उसके सींग को फिर से उगाने वाली ब्लास्टेमा सेल्स (Blastema Cells) का प्रयोग करने की बात है। इसके अलावा आपको बता दें कि, ऐसा प्रयोग किया गया था कि, जिसकी स्टडी सामने आई है इसमें वैज्ञानिकों ने हिरण के शरीर में मिलने वाली ब्लास्टेमा प्रोजेनिटर सेल्स को चूहे के सिर में डाला, तो 45 दिन बाद उसके सिर पर सींग जैसी आकृति निकल आई।

जानिए इंसानों के लिए कैसे करेगा काम प्रयोग

आपको बताते चलें कि, हिरण की सींगों का साल भर अध्ययन करने से उनके टूटने और फिर से उगने की प्रक्रिया का पता चलता है. इस शानदार मॉडल से इंसानों के अंगों को फिर से विकसित करने का प्रयास किया जा सकता है। इसे लेकर रिसर्च मानती है कि, ब्लास्टेमा सेल्स को इंसानों के शरीर में डालने पर ये हमारी हड्डियों और कार्टिलेज को दोबारा विकसित कर सकती हैं। स्टडी में पता चला कि जैसे ही हिरण के सींग गिरना शुरू होते हैं, ब्लास्टेमा सेल्स तुरत ही एक्टिव हो जाती है. एक बार सींग के पूरी तरह से गिर जाने पर नए सींग को पैदा करने का काम शुरू हो जाता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article