Top Hindi News Today: पटवारी भर्ती परीक्षा के चयनित उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं काउंसलिंग के आदेश जारी

Top Hindi News Today: दिल्ली पहुंचे पूर्व CM कमलनाथ और नकुलनाथ, हो सकते हैं बीजेपी में शामिल

Top Hindi News Today: पटवारी भर्ती परीक्षा के चयनित उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं काउंसलिंग के आदेश जारी

Top Hindi News Today: बंसल न्यूज डॉट कॉम के खास सेगमेंट ‘आज की बड़ी खबरें’ में पढ़िए खबरें फटाफट। इस सेगमेंट में आप देश-दुनिया की दिन भर की सभी प्रमुख खबरें ब्रीफ फार्मेट में एक साथ एक ही जगह पर पढ़कर खुद को कम समय में अपडेट रख सकते हैं। पढ़िए  शनिवार  17 फरवरी 2024 की बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें।

    9 : 39 PM

    पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए सभी कलेक्टर को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आदेश जारी

भोपाल। पटवारी भर्ती परीक्षा 2022-23 के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चयन के संबंध में एमपी के सभी कलेक्टर को आदेश जारी किए गए हैं। यह कार्य आगामी एक सप्ताह में 25 फरवरी तक पूरा किया जाना है।

    रविवार को होगी बैठक

इस संबंध में रविवार को को बैठक भी होगी जिसमें सभी कलेक्टर शामिल होंगे। जारी आदेश में कहा गया है कि ये कार्य जरुरी है और तय समय सीमा में किया जाना है। इसलिए कलेक्टर इस बैठक में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा पटवारी भर्ती के संबंध में जिले के नोडल अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहेंगे।

Image

    8 : 05 PM

    रिटायर्ड आईएएस अफसर महेश चंद्र चौधरी सीएम मोहन यादव के ओएसडी नियुक्त,

भोपाल। रिटायर्ड आईएएस अफसर महेश चंद्र चौधरी सीएम मोहन यादव के ओएसडी नियुक्त किए गए हैं। इससे पहले वे  जबलपुर में‌ कमिश्नर के पद पर रहे हैं चुके हैं।

Image

    6 : 35 PM

    मशहूर शायर गुलजार और रामभद्राचार्य को मिलेगा ज्ञानपीठ पुरस्कार 

दिल्ली। प्रसिद्ध उर्दू कवि गुलजार और संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य को 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। ज्ञानपीठ चयन समिति ने शनिवार को यह घोषणा की। गुलजार हिंदी सिनेमा में अपने कार्य के लिए पहचाने जाते हैं और वर्तमान समय के बेहतरीन उर्दू कवियों में शुमार हैं।

Gulzar won't return to filmmaking; says 'new generation doing better job' – India TV

    साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजे जा चुके गुलजार

इससे पहले उन्हें उर्दू में अपने कार्य के लिए 2002 में साहित्य अकादमी पुरस्कार, 2013 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार, 2004 में पद्म भूषण और कम से कम पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं। चित्रकूट में तुलसी पीठ के संस्थापक और प्रमुख रामभद्राचार्य एक प्रसिद्ध हिंदू आध्यात्मिक गुरु, शिक्षक और 100 से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं।

    चयन समिति ने कही ये बात

ज्ञानपीठ चयन समिति ने एक बयान में कहा, ‘‘यह पुरस्कार (2023 के लिए) दो भाषाओं के प्रतिष्ठित लेखकों को देने का निर्णय लिया गया है- संस्कृत साहित्यकार जगद्गुरु रामभद्राचार्य और प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार गुलजार।’’ वर्ष 2022 के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार गोवा के लेखक दामोदर मावजो को दिया गया।

3.00PM

   दिल्ली पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ और नकुलनाथ

MP Politics: मध्यप्रदेश के राजनीतिक गलियारों में आज की सबसे बड़ी खबरों में कमलनाथ और नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं हैं। इसी बीच कमलनाथ बेटे नकुलनाथ के साथ दिल्ली भी पहुंच गए हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई हैं। 10 में 12 विधायकों के भी बीजेपी में शामिल होने की खबर है। 19 फरवरी को बीजेपी में दोनों शामिल हो सकते हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1758788819313193288

2.55 PM

   तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 9 मजदूरों की मौत

Tamilnadu Firecracker Factory Fire: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के वेम्बाकोट्टई में एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को विस्फोट हो गया। हादसे में यहां काम करने वाले 9 श्रमिकों की मौत हो गई। जबकि 6 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पूरा हादसा मुथुसामीपुरम स्थित पटाखा फैक्ट्री का बताया जा रहा है। मालिक का नाम विजय है। इस हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

2.38 PM

   जिस चौराहे से गुजरी राहुल गांधी की न्‍याय यात्रा, BJP नेताओं ने 51 लीटर गंगाजल से धोया

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा लेकर बनारस में जिस जगह पहुंचे थे उस जगह को बीजेपी नेताओं ने 51 लीटर गंगाजल से धोया है। यहां उन्‍होंने करीब 12 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला था। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की न्‍याय यात्रा निकलने के बाद गोदौलिया के नंदी चौराहे को 51 लीटर गंगाजल से धोया। कार्यकताओं का कहना है कि राहुल गांधी ने इस चौराहे को दूषित किया है।

2.00 PM

   राजकोट टेस्ट में 319 रन पर ढेर हुई इंग्लैंड की टीम

India vs England 3rd Test, Day 3 Live: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इसमें भारत की पहली पारी 445 रन पर खत्म हुई। राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड की टीम 319 रन पर ढेर हो गई है। मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट झटके हैं।

1.50 PM

   'दंगल' फेम सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन

Suhaani Bhatnagar Dies: फिल्म 'दंगल' में आमिर खान की छोटी बेटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर का मात्र 19 साल की उम्र में निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले एक्सीडेंट में उनके पैर में फैक्चर हुआ था। जिसके लिए ली जा रही दवाइयों के साइड इफैक्ट से शरीर में पानी जमा हो गया था। जिससे उनका निधन हो गया।

1.20 PM

   दिल्ली में मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतरे

Delhi News: दिल्ली में जखीरा फ्लाईओवर के पास आज सुबह 11:52 बजे के मालगाड़ी के 10 डिब्बे उतर गए हैं। सूचना मिलने पर रेलवे और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया है। आपको बता दे मालगाड़ी में लोहे की शीट के रोल लोड किए गए थे। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे की टीम मालगाड़ी के बेपटरी हुए डिब्बों को सीधा करने में जुटी हैं। ट्रैक की मरम्मत का काम भी जारी है।

https://twitter.com/ANI/status/1758753298566312211

12.00 AM

   दिल्ली जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अंडर कंस्ट्रक्शन पंडाल गिरा, 8 घायल

Delhi News: दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आज शनिवार को अंडर कंस्ट्रक्शन पंडाल गिर गया। हादसा गेट नंबर 2 के पास का बताया जा रहा है। इसमें 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि कई लोगों के दबे होने की आशंका भी है। मौके पर 2 दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।

https://twitter.com/ANI/status/1758739630017438001

10.00 AM

   मुरैना में राजीनामा करने गई रेप के आरोपी की गर्भवती पत्नी से गैंगरेप

Morena Crime News: मुरैना में रेप के आरोपी की गर्भवती पत्नी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं महिला पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश भी की गई है। जानकारी के अनुसार पति के रेप केस में राजीनामा करने के लिए महिला पीड़िता के परिवार वालों के पास गई थी। जिसके बाद उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया। महिला को ग्वालियर रेफर किया गया है।

9.30 AM

   Paytm पेमेंट्स बैंक ग्राहकों को राहत, RBI ने 15 मार्च तक पेटीएम बैंक की बढ़ाई डेडलाइन

RBI ने Paytm पेमेंट्स बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए पेटीएम बैंक की डेडलाइन 15 मार्च तक बढ़ा दी है। यानी अब पेटीएम ग्राहकों को अब 15 मार्च तक प्रतिबंधों से राहत मिली है। ये ग्राहक अब इसके बाद पैसे डिपॉजिट नहीं कर सकेंगे। इसके बाद पेटीएम वॉलेट और फास्टैग भी नहीं चलेगा।

9.00 AM

   छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

CG Board Helpline Number: छत्तीसगढ़ में बोर्ड एग्जाम (Board Exam) में होने वाली विद्यार्थी, शिक्षक-अभिभावकों को परेशानी से बचने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number) जारी किया है। जिससे बच्चों को मदद मिलेगी । इस नंबर पर सुबह 11 से शाम 5 बजे तक कॉल किया सकता है। आप भी टोल फ्री नंबर (Toll Free Number) पर 18002334363 नंबर पर कॉल करके समस्याओं का समाधान होगा।

8.30 AM

   आज होगा लॉन्च ISRO का INSAT-3DS सैटेलाइट

ISRO's INSAT-3DS:  ISRO आज शनिवार को INSAT-3DS सैटेलाइट लॉन्च करेगा। ये सैटेलाइट मौसम की सटीक जानकारी देगा। यह लॉन्च श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से GSLV Mk II रॉकेट से किया जाएगा। इससे भारत की मौसम सेवाओं में और अधिक मजबूती होगी।

8.00 AM

   28 साल बाद भारत में होगा 'मिस वर्ल्ड 2023' 

Miss World 2023: 28 साल बाद भारत में 'मिस वर्ल्ड 2023' कॉम्पिटिशन दोबारा होने जा रहा है। इससे पहले ये कॉम्पिटिशन 1996 में बैंगलोर में हुआ था। इस कॉम्पिटिशन में मिस इंडिया 2022 की विनर सिनी शेट्टी भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। सिनी शेट्टी ने बताया कि वो इस कॉम्पिटिशन के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

7.30 AM

   शेफ इम्तियाज कुरैशी का 93 साल की आयु में निधन

Chef Imtiaz Qureshi Passes Away: भारत के प्रसिद्ध शेफ इम्तियाज कुरैशी का आज 93 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने कम उम्र में अपनी यात्रा शुरू की और दिल्ली के बुखारा और दम पुख्त जैसे विश्व-प्रसिद्ध ब्रांड बनाए। कुरैशी को निधन की खबर शेफ कुणाल कपूर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर साझा की।

7.00 AM

   आज दिल्ली जाएंगे सीएम मोहन यादव

Delhi BJP Meeting: मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव आज दिल्ली जाएंगे। जहां वे बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होंगे। इसके लिए सुबह 11 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article