Shukra, Budha ka Gochar 2021 : कल से शुक्र और बुध की बदलेगी चाल, क्या आपके लिए होगा फायदा

नई दिल्ली। बुद्धि के देवता बुध और दैत्य गुरू कहे Shukra, Budha ka Gochar 2021 जाने वाले शुक्र शनिवार यानि 2 अक्टूबर को अपना स्थान बदलने जा रहे हैं। जिसमें से शुक्र का सामान्य राशि परिवर्तत होगा। पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार बुध अपनी वक्री स्थिति में ही जाकर दूसरी राशि में गोचर करेंगे। आइए जानतें हैं राशियों पर इसका क्या असर होगा।
शुक्र 23 दिन तक रहेंगे वृश्चिक में
अभी तक तुला राशि में चल रहे शुक्र शनिवार यानि 2 अक्टूबर को सुबह 9:35 बजे वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। इस राशि में आकर करीब 23 दिन तक शुक्र इसी राशि में रहेंगें।
बुध इस तरह दिखाएंगे अपना असर
— 2 अक्टूबर को वक्री अवस्था में ही सुबह 3:23 बजे कन्या में प्रवेश करेंगे।
— बुध 18 अक्टूबर को कन्या राशि में ही मार्गी होंगे।
— 2 नवंबर को बुध सुबह 9:43 मिनट के बाद तुला में गोचर करेंगे।
— वक्री बुध सभी राशियों पर अलग—अलग असर दिखाएंगे।
— द्वितीय, चतुर्थ, षष्टम, अष्टम, दशम और एकादश भाव में बुध शुभ फल देता है। इन भावों को छोड़कर अन्य सभी भावों में स्थित होेने पर ये सामान्य व अशुभ फल दे सकते हैं।
इन्हें रहेगा शुभ
वृश्चिक, धनु, कुंभ
इन्हें रहेगा मिलाजुला असर
मेष, वृषभ, मीन
शेष राशि के जातकों के लिए इसका असर यह परिवर्तन कुछ खास असर नहीं दिखाएगा।
नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता।