HTET Exam 2022: सिख परीक्षार्थी ले जा सकेंगे कृपाण ! हरियाणा में 3-4 दिसंबर को होने वाली है परीक्षा

HTET Exam 2022:  सिख परीक्षार्थी ले जा सकेंगे कृपाण !  हरियाणा में 3-4 दिसंबर को होने वाली है परीक्षा

हरियाणा। HTET Exam 2022: प्रतियोगी परीक्षा के लिए जहां पर उम्मीदवारों को कड़े नियमों का पालन करना पड़ता है वहीं पर अब हरियाणा में होने वाली 3-4 दिसंबर की परीक्षा में बड़ी राहत दी है। जहां पर परीक्षा में शादीशुदा महिलाओं को अब परीक्षा में मंगल सूत्र, बिंदी, सिंदूर लगाने की छूट मिलेगी।

बोर्ड ने दी बड़ी राहत

यहां पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से अंगूठी, चैन, बालियां, हार, लटकन, नोज पिन, ब्रोच जैसे सभी गहने बैन किए गए हैं। इसके अलावा किसी भी धातु की वस्तु, कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, पेजर, ब्लू टूथ, इयरफोन, केलकुलेटर, घड़ी, पर्स, लॉग टेबल, हेल्थ बैंड, प्लास्टिक पाउच, कोरा या लिखा हुआ कागज, लिखित चिट लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही सिख परीक्षार्थियों को भी धार्मिक चिन्ह कृपाण आदि ले जाने की अनुमति मिलेगी।

परीक्षा के लिए 29 नवंबर तक होगा करेक्शन

यहां पर बोर्ड ने परीक्षार्थियों को और बड़ी राहत दी है जिसमें परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड में 29 नवंबर तक ऑनलाइन करेक्शन कर सकते हैं। कुछ परीक्षार्थियों ने हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान, फोटो का साइज गलत कर दिया है, जिसके कारण उन्हें एडमिट कार्ड में दिक्कत आ रही है। जिन परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र डाउनलोड नहीं हो रहे हैं, वे अपने कनफ़र्मेशन पेज के साथ बोर्ड मुख्यालय के कमरा नं 28 में सुबह 9:00 बजे से तक संपर्क कर सकते हैं

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article