Advertisment

सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ में साथ दिखेंगे ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मुंबई, 10 जनवरी (भाषा) फिल्मकार सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ में अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण साथ अभिनय करने जा रहे हैं। यह फिल्म देशभक्ति पर आधारित है।

Advertisment

इस फिल्म को अगले साल 30 सितंबर को रिलीज करने की योजना है। यह फिल्म आनंद की रोशन के साथ तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2014 में आई ‘बैंग-बैंग’ और वर्ष 2019 में यशराज फिल्म्स के बैनर तले आई सुपरहिट फिल्म ‘वार’ में साथ काम किया था।

उल्लेखनीय है कि आनंद और उनकी पत्नी अपनी कंपनी मारफ्लिक्स के जरिये फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उतरे हैं।

रविवार को अपना 47वां जन्मदिन मना रहे ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर ‘फाइटर’ का टीजर साझा किया है जिसमें फिल्म की देशभक्ति की भावना को बताने के लिए उन्होंने आवाज दी है।

Advertisment

पादुकोण ने भी इस फिल्म को साझा करते हुए लिखा, ‘‘सपना सच हो गया है।’’

भाषा धीरज नेत्रपाल

नेत्रपाल

Advertisment
चैनल से जुड़ें