Numerology: अगर आपको नहीं मालूम है अपना मूलांक, तो ये है पता करने का सबसे आसान तरीका

मूलांक अं​क ज्योतिष (Numerology) का एक भाग है। यदि आपको अपना मूलांक नहीं पता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं इसे पता करने का सबसे आसान तरीका।

Mulank Numerology: बेहद आलसी होते हैं इस तारीख को जन्मे लोग! निर्णय लेने में रहते हैं कंफ्यूज

नई दिल्ली। How to Calculate Mulank:  हमारे हिन्दू धर्म और ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का पता लगाने के कई तरीके हैं। जैसे कुंडली में ग्रहों की स्थिति, सामुद्रिक शास्त्र, अं​क ज्योतिष (Numerology)। तो इसी में मूलांक भी अंक ज्योतिष का एक भाग है। जिसकी सहायता से व्यक्ति के व्यक्तित्व और उसके भविष्य के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। यदि आपको अपना मूलांक नहीं पता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं इसे पता करने का सबसे आसान तरीका। (How to Calculate Mulank)

मूलांक कितने होते हैं (Type of Mulank)

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अंक ज्योतिष में एक से लेकर नौ तक कुल नौ मूलांक होते हैं। ये जातक की जन्म तारीख के आधार पर होते हैं। मान लीजिए आपका जन्म 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 और 9 तारीख में हुआ है, तो प्रत्‍येक अंक आपका मूलांक होगा। वहीं अगर तारीख नौ से आगे यानी 11, 12, 22 या अन्य तारीखों में आपका जन्म हुआ हो, तो दोनों अंकों को जोड़कर मूलांक बनता है। इसके लिए तरीका भी बेहद आसान होता है। तो चलिए पंडित ​अनिल पांडे से जानते हैं कि आप कैसे 9 के बाद की तारीख को जोड़कर अपना मूलांक निकाल सकते हैं।

मूलांक निकालने का सबसे आसान तरीका (How to Calculate Mulank)

ज्योतिष के अनुसार अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9 तारीख के बाद हुआ है, तो इस कंडीशन में उन अंकों को आपस में जोड़कर मूलांक निकालता है। जैसे आपका जन्म किसी भी महीने की 12 तारीख को हुआ है तो इसके लिए आपको 12 को अलग-अलग करके जोड़ना है। जैसे 1+2 फिर एक और दो को आपस में जोड़ेंगे, जिसका कुल योग 3 आएगा। यही 3 नंबर आपका मूलांक होगा। तो वहीं यदि किसी व्यक्ति का जन्म 29 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 2+9=11 और 11 को भी आपस में जोड़ेंगे तो 1+1= 2 होगा। इस बेहद आसान तरीके से आप किसी भी व्यक्ति का मूलांक पता कर सकते हैं। आपको बता दें इससे व्यक्ति का स्वभाव और गुण-दोष का पता लगाया जा सकता है।

जन्मतिथि के अनुसार जानिए अपना मूलांक (Mulank According to Date of Birth)

1, 10, 19, 28 - तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा।

2, 11, 20, 29 - तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा।

3, 12, 21, 30 - तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 3 होगा।

4, 13, 22, 31 - तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक चार होगा।

5, 14, 23 - तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 5 होगा।

6, 15, 24 - तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा।

7, 16, 25 - तिथि को जन्‍मे व्‍यक्‍ति का मूलांक 7 होगा।

8, 17, 26 - को जन्‍म हुआ है तो मूलांक 8 होगा।

9, 18, 27 - तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 9 होगा।

How to Calculate Mulank, mulank, aank jyotis, numerology, astrology, jyotish, bansal news,जन्मतिथि के अनुसार मूलांक,मूलांक निकालने का सबसे आसान तरीका,मूलांक कितने होते हैं

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article