/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/gas-2.jpg)
नई दिल्ली। अक्सर ऐसा होता है कि घर में मेहमान आए हों और अचानक से गैस सिलेंडर खत्म हो जाता है। दरअसल, ऐसा तब होता है जब हम समय से अपने सिलेंडर में बचे गैस की जांच नहीं कर पाते हैं। अब सवाल उठता है कि सिलेंडर में बचे गैस की जांच कैसे करें? ज्यादातर लोग गैस की जांच वजन से करते हैं और अनुमान लगाते हैं कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है। लेकिन इसमें भी कई बार लोग धोखा खा जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जिससे आप समय रहते ये पता कर पाएंगे कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है।
फ्लेम का कलर बदलने से भी लगाते हैं अंदाजा
वैसे तो अब भारत में एलपीजी सिलेंडर को पारदर्शी बनाया जा रहा है। जिससे साफ-साफ पता चल जाएगा कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है। लेकिन वर्तमान में इस्तेमाल किए जा रहे गैस सिलेंडर में हम बची हुई गैस का अंदाजा या तो वजन से लगाते हैं या फ्लेम का कलर नीले से पीला होने पर समझ जाते हैं कि सिलेंडर की गैस खत्म होने वाली है। लेकिन यह सिर्फ एक तुक्का ही होता है। क्योंकि कई बार स्टोब के बर्नर में प्रॉब्लम होने की वजह से भी फ्लेम का रंग बदल जाता है। लेकिन जो तरीका हम आपको बताएंगे वो ना सिर्फ आसान होगा बल्कि आपको एक्युरेट रिजल्ट भी देगा।
ये है सटीक आसान तरीका
आप एक भीगे कपड़े की मदद से सिलेंडर में कितनी गैस बची है, इसका पता लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको भीगे हुए कपड़े को गैस सिलेंडर से लपेटना होगा और करीब 1 मिनट का इंतजार करना होगा। समय पूरा होने के बाद कपड़ा हटा लीजिए, और फिर कुछ देर सिलेंडर में होने वाले बदलावों को नोटिस कीजिए। आप पाएंगे सिलेंडर का कुछ हिस्सा सूख जाएगा, जबकि कुछ हिस्सा भीगा हुआ रहेगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि सिलेंडर का खाली हिस्सा गर्म होता है, और पानी जल्द सोख लेता है। जबकि सिलेंडर के जितने हिस्से में गैस भरी होती है वो हिस्सा थोड़ा ठंडा रहता है, और उस जगह का पानी सूखने में कुछ समय लगता है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें