Advertisment

कैसे होता है गर्मी में ठंडा और सर्दी में गर्म पानी, जानिए रोचक साइंस

कैसे होता है गर्मी में ठंडा और सर्दी में गर्म पानी, जानिए रोचक साइंस How is it cold in summer and hot water in winter know interesting science vkj

author-image
deepak
कैसे होता है गर्मी में ठंडा और सर्दी में गर्म पानी, जानिए रोचक साइंस

Groundwater : जब भी हम गर्मी के दिनों में हैंडपंप से पानी निकालते है तो हमे पानी फ्रिज की तरह ठंडा मिलता है। वही जब हम सर्दियों के मौसम में पानी निकालते है तो गर्म पानी मिलता है। लेकिन ऐसा क्यों? आपके मन में भी यह सवाल उठता होगा की इतनी भीषण गर्मी में हैंडपंप से आखिर पानी इतना ठंडा क्यों निकलता है और सर्दियों में गर्म? बता दें की इसके पीछे एक सांइस छुपा हुआ है। तो आइए जानते है क्या है इसका राज।

Advertisment

जानिए क्यो होता हैं ऐसा

दरअसल, धरती के अंदर (Groundwater) मौसम का असर नहीं होता है। इसी के चलते गर्मी में जमीन के अंदर का पानी (Groundwater) काफी ठंडा होता है। और सर्दी के समय में पानी गर्म होता है। एक वजह यह भी है कि गर्मी के मौसम में जमीन के अंदर के पानी (Groundwater) का तापमान वैसा ही रहता है। लेकिन हमारे शरीर का तापमान में बदलाव आता रहता है। जिसके चलते हमे पानी गर्म लगता है। यानी हमारे शरीर का तापमान जिस तरीके से बदलता है वैसे ही पानी हमें उसके उलटे तापमान का महसूस होता है।

जमीन के अंदर तापमान क्यो नही बदलता?

शरीर के तापमान के अलावा हमे यह भी जानना जरूरी है कि जमीन के अंदर के पानी (Groundwater) का तापमान क्यों नहीं बदलता है। जैसा सर्दी में है ठीक उसी तरह गर्मी में ही रहता है। दरअसल, हमारा शरीर गर्म और ठंडे में फर्क महसूस करता है। इसी के चलते हमें मौसम के विपरीत, पानी के तापमान में बदलाव नजर आता है। कुछ विशेषज्ञों की माने तो पृथ्वी के अंदर जो गर्म लावा मौजूद है वह पानी को गर्म कर देता है. यही कारण है कि बिहार और दुनियाभर में ऐसी कई जगहें है जहां पर पानी हमेशा गर्म पानी निकलता है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें