Japanese People: जापानी लोग लंबी उम्र तक कैसी जीते है? जानिए अनजाने राज़

Japanese People: जापानी लोग लंबी उम्र तक कैसी जीते है? जानिए अनजाने राज़ Japanese People: How do Japanese people live long? know the unknown secret

Japanese People: जापानी लोग लंबी उम्र तक कैसी जीते है? जानिए अनजाने राज़

Japanese People: आपने अक्सर पढ़ा होगा कि जापान के लोग 100 साल से भी ज्यादा वक्त तक जीते है। हाल ही में दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला केन तनाका ने अपना 119वां जन्मदिन मनाया है। वह महिला जापान से ही आती है। अब सवाल यह है कि जापान के लोग ऐसा क्या खास करते है जिसकी बदौलत वह ज्यादा उम्र तक जी पाते है। आईए जानते है।

बैठने की बजाय ज्यादा चलना फिरना पसंद करते है

कहा जाता है कि जापानियों को एक जगह पर देर तक बैठना पसंद नहीं। जापानी लोग अपने आप को हर वक्त एक्टिव रखना पसंद करते है। इसके लिए वे खड़े होकर या फिर चलते-फिरते हुए काम करते है। ये भी कहा जाता है कि वहां के लोग आसपास की जगहों पर जाने के लिए गाड़ि‍यों का इस्‍तेमाल नहीं करते बल्कि पैदल ही जाते है।

दिन में कई बार माचा टी पीते है

रिपोर्ट्स के अनुसार, जापान के लोग दिन भर में कई बार माचा टी पीते है। ये चाय नॉर्मल चाय से अलग होती है। इनमें कई तरह के एंटीऑक्‍सीडेंट्स पाए जाते हैं जो रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करते है।

कम तेल वाला खाना पसंद

दूसरे देशों की तरह यहां के लोग ज्यादा तेल से बना हुआ खाना पसंद नहीं करते है। उनके खाने में ज्‍यादातर सब्जियां होती हैं, वो भी कम तेल व मसाले में बनी हुई। खास बात यह है कि इनके खाने में ज्‍यादातर चीजें उबली हुई होती है या फिर भाप में पकी हुई। ऐसा इसलिए क्योंकि जापानी लोगों का मानना है कि इससे खाने का स्‍वाद बना रहता है।

छोटे कौर खाते है

जहां कम तेल वाला खाना वे जापानी लोग पसंद करते ही वहीं दूसरी तरफ उसे अलग तरीके से खाते है। दरअसल, वे छोटी प्‍लेट्स और चोपस्टिक्‍स का इस्‍तेमाल करते है। इससे एक बार में छोटा कौर शरीर के अंदर जाता है। इसको लेकर जापानियों का मानना है कि ऐसा करने से भूख मिट जाती है, इंसान ज्‍यादा खाना नहीं खाता और शरीर में चर्बी बढ़ने का खतरा नहीं रहता।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article