Shane Warne Death Case : शेन वॉर्न की मौत कैसे हुई? हुए कई खुलासे, आइए बताते है

Shane Warne Death Case : शेन वॉर्न की मौत कैसे हुई? हुए कई खुलासे, आइए बताते है how did shane warne die postmortem report surfaced vkj

Shane Warne Death Case : शेन वॉर्न की मौत कैसे हुई? हुए कई खुलासे, आइए बताते है

Shane Warne Death Case : ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न की मौत कैसे हुई है, यह सवाल कई लोगों को खटक रहा है। लोग जानना चाहते है कि आखिरकार इतना तंदरूस्त खिलाडी ने अचानक दुनिया को अलविदा कैसे कर दिया। शेन वॉर्न की मौत को लेकर कई तरह की खबरे सामने आई है। हाल ही में थाइलैंड पुलिस ने वॉर्न की मौत को लेकर एक खुलासा किया है। पुलिस का कहना है शेन वॉर्न की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। शेन वॉर्न की मौत बीते शुक्रवार को थाईलैंड के एक निजी विला में हुई थी। वॉर्न को बचाने के लिए उनके दोस्तों ने पूरी कोशिश की लेकिन वह उनकी जान नहीं बचा सकें।

खबरों के अनुसार शेन वॉर्न अपने दोस्तों के साथ थाईलैंड के को समुई के समुजाना विला में छुट्टियां मनाने गए थे। एक दिन जब उनके दोस्तों ने वॉर्न को डिनर के लिए बुलाया तो उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद उनके दोस्त वॉर्न के पास पहुंचे जहां वह अचेत अवस्था में थे। दोस्तों ने वॉर्न को सीपीआर देने की भी कोशिश की लेकिन जब कुछ हलचल नहीं हुई तो दोस्तों ने एंबुलेंस को फोन कर दिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डाक्टरों ने वॉर्न को मृत घोषित कर दिया। शेन वॉर्न का निधन संदिग्ध हार्ट अटैक के कारण हुआ था।

फर्श और तौलियों पर मिले थे खून के धब्बे

शेन वॉर्न की मौत को लेकर थाईलैंड पुलिस ने मामले में एक बड़ा खुलासा किया था। थाईलैंड पुलिस को विला की तलाशी करते हुए शेन वॉर्न के कमरे के फर्श और तौलियों पर ‘खून के धब्बे’ मिले थे, जहां छुट्टियां मनाने गये पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने आखिरी सांस ली थी। शेन वॉर्न 52 साल के थे और अपने परिवार से दूर रह रहे थे। शेन वॉर्न ने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 708 विकेट चटकाए थे, जबकि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 293 विकेट अपने नाम किए थे।

पुलिस ने किया बयान जारी

पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न की मौत को लेकर थाईलैंड पुलिस ने अपने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि शेन वॉर्न की मौत नेचुरल है। जांच में अभी तक कोई संदिग्धता नहीं पाई गई है। पुलिस को वॉर्न की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिल गई है। मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया है कि शेन वॉर्न की मौत नेचुरल हुई है।

एंबुलेंस में साथ थी एक महिला

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार शेन वॉर्न की मौत के बाद उनके शव के साथ एंबुलेंस में एक महिला ने डेढ़ मिनट तक समय बिताया था। पुलिस इस मामले की जांच में भी जुटी है कि आखिर वो महिला एंबुलेंस तक कैसे पहुंची? एबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक एक जर्मन महिला ने उस एंबुलेंस में एंट्री की थी, जिसमें वॉर्न का पार्थिव शरीर था। महिला ने एंबुलेंस में डेढ़ मिनट तक रही। बताया जा रहा है की वह महिला वॉर्न को निजी तौर पर जानती थी। उस महिला का वीडियो भी सामने आया है जिसमें महिला अपने हाथ में फूल पकड़े हुए है। बताया जा है कि महिला ने पुलिस अधिकारियों को बताया था कि हां वह वॉर्न को जानती हैं। महिला ने बताया की जब उनके दोस्त उन्हें एंबुलेंस में ले जा रहे थे, तो वह दोनों महिांए एंबुलेंस तक गईं। इसके बाद एंबुलेंस का ड्राइवर उतरा और उसने महिला के लिए दरवाजा खोल दिया। महिला डेढ़ मिनट तक एंबुलेंस में वॉर्न के शरीर के साथ रही। पोस्टमॉर्टम से पहले वॉर्न के शव के साथ महिलाओं का समय बिताना बेहद चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article