Cargo Ship Hijacked: हूती विद्रोहियों ने तुर्किये से भारत से आ रहे जहाज पर किया हाईजैक, सामने आया वीडियो

संयुक्त राष्ट्र महासचिव लाल सागर में हूतियों द्वारा एक जहाज पर कब्जा करने की खबरों पर ‘गहन चिंता’ के साथ नजर रख रहे हैं।

Cargo Ship Hijacked: हूती विद्रोहियों ने तुर्किये से भारत से आ रहे जहाज पर किया हाईजैक, सामने आया वीडियो

संयुक्त राष्ट्र। Cargo Ship Hijacked संयुक्त राष्ट्र महासचिव लाल सागर में हूतियों द्वारा एक जहाज पर कब्जा करने की खबरों पर ‘गहन चिंता’ के साथ नजर रख रहे हैं। खबरों के अनुसार, यह जहाज तुर्किये और भारत के मध्य मार्ग में कहीं था। एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

हूती विद्रोहियों ने किया था कब्जा

आपको बताते चलें. बीते दिन सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था इसमें  देर शाम हूती ने शिप हाइजैक करने का 2 मिनट का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हूती लड़ाके एक हेलिकॉप्टर से जहाज पर कूदते दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथों में बंदूकें नजर आ रही हैं।

https://twitter.com/i/status/1726823323101970907

जहाज की संचालक कंपनी एनवाईके लाइन ने कहा कि ब्रिटिश स्वामित्व वाले और जापान द्वारा संचालित जहाज ‘गैलेक्सी लीडर’ को यमन में होदीदा के पास उस समय रोक लिया गया था, जब यह भारत के रास्ते में था।

जहाज में चालक समेत 25 लोग थे सवार

इस पोत में चालक दल के 25 सदस्य भी सवार थे जिन्हें यमन के हूथी विद्रोहियों ने बंधक बना लिया था।एनवाईके ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उसने ‘‘इस घटना की जानकारी जुटाने और प्रबंधन करने के लिए अपने मुख्यालय में एक संकट प्रबंधन केंद्र बनाया है।’’ उसने कहा, ‘‘हम चालक दल के 25 सदस्यों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं।’’

ये भी पढ़ें

Kadak Singh Release Date: क्या कड़क सिंह ढूंढ़ पाएगा? अपना सच, इस दिन जी5 पर रिलीज होगी फिल्म

Career Tips: म्यूजिक बनाने में है रूचि तो करें ये कोर्स, लाखों में होगी सालाना कमाई

Houthi hijacked ship in red sea, red sea, israel, israel hamas war

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article