Hottest Place in the world : जकोबाबाद दुनिया का सबसे गर्म स्थान? जमीन पर नही रख सकते पांव

Hottest Place in the world : जकोबाबाद दुनिया का सबसे गर्म स्थान? जमीन पर नही रख सकते पांव Hottest Place in the world Jacobabad Hottest Place in the world vkj

Hottest Place in the world : जकोबाबाद दुनिया का सबसे गर्म स्थान? जमीन पर नही रख सकते पांव

Hottest Place in the world : धरती पर सबसे ज्यादा गर्मी पाकिस्तान के जकोबाबाद में पड़ती है। यहां गर्मियों में तापमान 52-53 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। जकोबाबाद और आसपास के इलाके में तपन इतनी बढ़ जाती है कि जमीन पर पांव रखना मुश्किल हो जाता है। वर्ष 2018 में पाकिस्तान के बलूचिस्तान का तुरबत एशिया का सर्वाधिक गर्म शहर के तौर पर रिकॉर्ड किया गया था। वहीं दुनिया की सबसे गर्म और सबसे सूखी जगह है डानाकिल डिप्रेशन। यह दुनिया में धरती पर सबसे नीची जगह है। ग्लोबल वार्मिंग के चलते वर्ष 2100 तक विश्व की 74 फीसदी आबादी को साल में 20 दिन भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है। वैज्ञानिकों का दावा है कि धरती का औसत तापमान बढ़ते जाने की वजह से तूफान, जंगलों में आग और ग्रीष्म लहर तीन गुना अधिक बढ़ जाएगी।

क्यों बढ़ता है जकोबाबाद का तापमान

ब्रिटेन की लोबरो यूनिवर्सिटी में क्लाइमेट साइंस के अस्टिटेंट प्रोफेसर टॉम मैथ्यूज के अनुसार जकोबाबाद ट्रॉपिक ऑफ कैंसर पर पड़ता है जिसके कारण इसे सूरज की सीधी गर्मी झेलनी पड़ती है। अरब सागर की आद्र हवाओं के साथ मिलकर तापमान और ज्यादा खतरनाक तरीके से बढ़ जाता है। डानाकिल डिप्रेशन में साल भर औसत तापमान एक जैसा बना रहता है। यहां का औसत तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा रहता है। यहां का मौसम इतना गर्म होने के बावजूद यहां आबादी बहुत ज्यादा है। आमतौर पर दुनिया के ज्यादातर गर्म जगहों पर कभी-कभी या कुछ महीनों तक तेज गर्मी पड़ती है लेकिन यहां का सालाना औसतन तापमान बहुत ज्यादा रहता है और यही वजह है कि यहां बहुत ज़्यादा गर्मी पड़ती है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article