Hot Water Fountain: यहां निकलता है गर्म पानी का फव्वारा, देख हो जाएंगे हैरान

Hot Water Fountain: यहां निकलता है गर्म पानी का फव्वारा, देख हो जाएंगे हैरान Hot Water Fountain: Hot water fountain comes out here, you will be surprised to see

Hot Water Fountain: यहां निकलता है गर्म पानी का फव्वारा, देख हो जाएंगे हैरान

Hot Water Fountain: धरती पर कई ऐसी विचित्र (Places on earth that looks unreal) चीजें है जो बताने के लिए काफी है कि प्रकृति कितनी खूबसूरत हैं। दुनिया में ऐसी कई जगहें है जहां इंसान ज्यादा नहीं पहुंच सकें है। क्या आप जानते है कि दुनिया में गर्म पानी का फव्वारा भी है। अगर नहीं जानते है। तो चिंता किस बात की है। आज हम आपको बताएंगे।

बता दें कि अमेरिका के नेवादा के उत्तरी भाग में फ्लाय रैंच एक जगह है जहां रंगीन फ्लाय गीजर देखने को मिलते हैं। ये फव्वारे कोन जैसे दिखते हैं जिसमें से गर्म पानी निकलता है। एक-एक गीजर करीब 6 से 12 फीट ऊंचा है और 12 फीट चौड़ा है। ये देखने में जितना अनोखा है, उससे कहीं ज्यादा इसके बनने की कहानी अनोखी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 20वीं सदी में फ्लाय रैंच के लोगों को फसल उगाने के लिए पानी की जरूरत पड़ी। चूंकि फ्लाय रैंच एक रेगिस्तानी इलाका था तो वहां पानी के बारे में सोचना भी गलत था। लोगों ने जमीन खोदकर पानी तलाशने का प्लान बनाया। हालांकि उन्हें पानी मिल भी गया और काफी ज्यादा मात्रा में मगर बाद में पता चला कि पानी ही गर्म था जो सिंचाई के लिए नहीं इस्तेमाल किया जा सकता था। ये पानी करीब 93 डिग्री सेल्सियस तापमान का था।।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article