Advertisment

अस्पताल अग्निकांड : भाजपा के बंद के आह्वान पर भंडारा में बाजार और दुकानें बंद रहीं

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

भंडारा, 11 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने की घटना में दस शिशुओं की मौत पर नाराजगी प्रकट करने के लिए भाजपा द्वारा बुलाये गये बंद के दौरान सोमवार को जिले के ज्यादातर हिस्सों में बाजार एवं अन्य प्रतिष्ठान बंद रहे।

Advertisment

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले में बाइक रैली निकाली और लोगों से प्रतिष्ठान बंद रखने एवं बंद का समर्थन करने की अपील की।

भंडारा से भाजपा सांसद सुनील मेंढे ने रविवार को कहा था कि उनकी पार्टी शनिवार को एक अस्पताल में आग लगने की घटना की न्यायिक जांच या सेवानिवृत न्यायाधीश से जांच चाहती है।

मेंढे ने कहा कि पार्टी यह भी चाहती है कि प्रभावित परिवारों को दस लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। जिला अस्पताल में आग लगने से दस शिशुओं की जान चली गयी थी।

Advertisment

रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा किये गये अस्पताल के दौरे का जिक्र करते हुए भाजपा सांसद ने कहा था कि पार्टी को उम्मीद थी कि वह सिविल सर्जन, डॉक्टरों और अन्य कर्मियों को तत्काल निलंबित करेंगे और विस्तृत जांच का आदेश देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा था कि भाजपा ने सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए सोमवार को भंडारा में बंद का आह्वान करने का फैसला किया है।

भाषा

राजकुमार दिलीप

दिलीप

Advertisment
चैनल से जुड़ें