आज का दिन इन्हेंं दिलाएगा कृषि से लाभ, ये राशि वाले रहें सतर्क

Horoscope 17 March : आज का दिन इन्हेंं दिलाएगा कृषि से लाभ, ये राशि वाले रहें सतर्क

भोपाल। प्रतिदिन बदलती ग्रहों की चाल प्रत्येक राशि के जातकों के जीवन में शुभ—अशुभ फल देती है। aaj ka din inhenn dilaega krshi se laabh  पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार बुधवार का दिन मेष और धनु राशि के जातकों को जरा संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है। इनके ग्रहों की चाल वाहन चलाने में सतर्कता बरतने को कह रही है। तो वहीं वृष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को आज कृषि से लाभ के योग बन रहे हैं।

मेष राशि —

इस राशि के जातकों को आज वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जा रही है। हानि हो सकती है। यात्रा करते समय सतर्कता बरतने की जरूरत है। इसके विपरीत व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ के योग हैं।

वृष राशि —
व्यापार क्षेत्र में आज लाभ मिलेगा। साथ ​ही जो जातक कृषि क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हेंं भी फायदा होगा। पुराने और नए मित्रों सेे आज मेल—मिलाप हो सकता हैै। शारीरिक व आर्थिक दृष्टि से भी बुधवार का दिन खास रहने वाला है। सुख मिलेगा।

मिथुन राशि —
शारीरिक सुख की प्राप्ति होगी। इस दृष्टि से आज आपका दिन अच्छा बीतने वाला है। महत्वपूर्ण कार्य की उप्लब्धि होगी। साथ ही जो लोग नौकरी पेशा वाले हैं, उन्हें लाभ ​मिलेगा।

कर्क राशि —

जो लोग निर्माण कार्य के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके कार्यों में आज बाधा आ सकती है। साथ ही आज इन्हें आर्थिक कष्ट भी झेलना पड़ सकता है। बुद्धि से लाभ होगा।

सिंह राशि —

इस राशि के जातक यदि आज कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो इन्हें सफलता मिलेगी। कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। परन्तु इसके साथ ही इनको शारीरिक कष्ट की आशंका भी बनी हुई है।

कन्या राशि —

यदि कोर्ट में आपका कोई मुकदमा लंबित है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कचहरी से जुड़े पेशे वालों को भी लाभ होगा। धार्मिक कार्य का अवसर मिलेगा।

तुला राशि —

इस राशि के जातकों के आज शत्रु पराजित होंगे। सफल यात्रा के योग भी हैं। साथ ही आज आपके जीवन में हर्ष और उल्लास बना रहेगा।

वृश्चिक राशि —

शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों की आज उन्नति होगी। कृषि से लाभ होगा। परन्तु व्यर्थ की चिंता सताएगी। यह चिंता किसी भी क्षेत्र से जुड़ी हो सकती है।

धनु राशि —

इस राशि के जातकों को वाहन संभलकर चलाने की चेतावनी दी जा रही है वाहन भय के योग हैं। शारीरिक सुख मिलेगा। माता—पिता को कष्ट हो सकता है अत: ध्यान रखें।

मकर राशि —
मकर राशि के जातकों को आज निकटतम संबंधियों के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। आर्थिक दृष्टि से भी आज आपके ग्रह आपका कुछ खास साथ नहीं देंगे। पेट यानि उदर संबंधी विकार आज उभर सकते हैं। अत: स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि —
इस राशि के जातकों को बुधवार का दिन कठिन परिश्रम करने में व्यतीत होगा। यदि आप यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो जरा संभलकर जाएं। यात्रा में चोरी—चपाटी का भय हो सकता है। कार्यों में आज असफलता मिलेगी।

मीन राशि — मीन राशि के जातकों को आज आर्थिक व मानसि​क दोनों तर​ह के कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। अत: सावधान रहें। परन्तु इसके विपरीत आज कृषि से आपको लाभ होगा। साथ ही अपव्यय होगा।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password