Honda लेकर आया नई इलेक्ट्रिक SUV: 500Km की शानदार रेंज के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, इन कारों को देगी सीधी टक्‍कर

Honda Ye S7 EV SUV: Honda ने अपने इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर का पोर्टफोलियो का बढ़ा लिया है। कंपनी ने अपनी नई Ye S7 EV SUV को बाजार में

Honda लेकर आया नई इलेक्ट्रिक SUV: 500Km की शानदार रेंज के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, इन कारों को देगी सीधी टक्‍कर

Honda Ye S7 EV SUV: Honda ने अपने इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर का पोर्टफोलियो का बढ़ा लिया है। कंपनी ने अपनी नई Ye S7 EV SUV को बाजार में पेश कर दिया है।

यह इलेक्ट्रिक SUV जापानी ब्रांड की नई Ye रेंज की BEV का हिस्सा है। इसमें P7 और S7 SUV के साथ GT कॉन्सेप्ट सेडान को भी शामिल किया हैं।

Ye S7 को सबसे पहले 2024 बीजिंग ऑटो शो में पेश किया गया था। इसके बाद इसे चीन के MIIT (मिनिस्ट्री ऑफ इंडस्ट्री और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) की वेबसाइट पर शो किया गया है।

अभी इसकी ऑफिशियली डिटेल सामने आ चुकी हैं। Honda की कारें भारत में भी लाखों ग्राहकों को बेहद पसंद आती हैं। हम आपको इस नई कार की डिटेल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1818563061969567918

Honda Ye S7 EV का खास है इंटीरियर

Honda की इस SUV के इंटीरियर की बात की जाए तो इसमें केबिन के अंदर एक बड़ा वर्टिकल माउंटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलने वाला है।

इसी के साथ इसमें एक छोटा ड्राइवर डिस्प्ले मल्टी-लेयर डैशबोर्ड लेआउट के साथ दिया गया है।

इसमें आपको इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, एक बड़ा डुअल सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग और बहुत कुछ सारे नए फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं।

publive-image

Honda Ye S7 EV का लुक और डिजाइन

Honda की नई Ye S7 EV SUV के डिजाइन की बात की जाए तो इसमें आपको एक शार्प फ्रंट फेशिया देखने को मिलने वाला है।

इसमें Y-आकार के LED हेडलैंप के साथ-साथ एक पूरी चौड़ाई वाला LED DRL देखने को मिलने वाला है।

साइड की तरफ इसमें कन्वेंशनल मिरर की जगह फ्लश डोर हैंडल और कैमरा-बेस्ड ORVM दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें एयरो-एफिशिएंट व्हील भी दिए गए हैं।

कार के पीछे की तरफ वर्टिकल LED एलिमेंट दिए गए हैं। जो पूरी चौड़ाई वाले LED DRL से जुड़े हैं, जिससे H टैक्स का शेप नजर आता है।

ये कार दिखने में काफी अट्रेक्टिव दिखाई दे रही है। इसका लुक इसके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

Honda Ye S7 EV में कैसी होगी बैटरी

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो S7 एक बॉर्न-इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बेस्ड रहने वाली है। इसे दो बैटरी पैक के ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।

इसमें 268 bhp सिंगल-मोटर RWD सेटअप और 469 bhp वाला AWD डुअल-मोटर सेटअप शामिल हो सकता है। हालांकि, बैटरी पैक और रेंज के आंकड़ो को अभी कंपनी ने डिस्क्लोज नहीं किया गया है।

कंपनी इसमें CATL-सोर्स्ड टर्नरी लिथियम बैटरी पैक का उपयोग कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि इसे सिंगल चार्ज में 500Km से ज्यादा चलाया जा सकता है।

क्‍या है Honda Ye S7 EV डायमेंशन

Honda Ye S7 EV के डायमेंशन की बात करें तो इसमें आपको 4,750mm की लंबाई, 1,930mm की चौड़ाई और 1,625mm की ऊंचाई देखने को मिलने वाली है।

इसी के साथ इसका व्हीलबेस 2,930mm का होने वाला है। इस कार के डायमेंशन के फिगर चाइना के बाजार में टेस्ला मॉडल Y और फोर्ड मस्टैंग Mach-E को साफ तौर पर टक्कर देती नजर आ सकती है।

कंपनी इसका प्रोडक्शन होंडा डोंगफेंग जॉइंट वेंचर द्वार करेगी। इन्‍ही सब खूबियों के साथ इस SUV को 2024 के आखिर तक चानी बाजार में उतारा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- अगस्‍त में मार्केट में धूम मचाएंगी ये शानदार गाड़ियां: कई एडवांस फीचर्स के साथ मिलेगा धांसू लुक, देखें कारों की लिस्‍ट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article