आजकल बालों से जुड़ी समस्याएं जैसे झड़ना, टूटना और डैंड्रफ आम हो गई हैं। इनसे बचने के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की बजाय हर्बल शैंपू बेहतर विकल्प है। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाएं हर्बल शैंपू...... इस शैंपू को बनाने के लिए सोप नट्स (25 ग्राम), सूखा आंवला (25 ग्राम), शिकाकाई (25 ग्राम), एलोवेरा (½आधा कप), गुड़हल व तुलसी के पत्ते चाहिए, फिर सोप नट्स, आंवला और शिकाकाई को 12-14 घंटे भिगोएं। फिर उबालें और बाकी सामग्री मिलाकर पकाएं। 5-6 घंटे ठंडा करें और एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें। आपका हर्बल शैंपू तैयार हो गया है। हर्बल शैंपू बालों को गहराई से कंडीशन करता है। कंडीशनर की जरूरत नहीं पड़ती। यह बालों को मुलायम, चमकदार और स्मूद बनाता है। इस शैंपू में मौजूद आंवला और शिकाकाई स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करते हैं। इससे हेयर ग्रोथ तेज होती है और नए बाल उगने में मदद मिलती है। शिकाकाई के एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण स्कैल्प की सफाई करते हैं। यह खुजली और डैंड्रफ को दूर करता है। नियमित इस्तेमाल से सिर की त्वचा हेल्दी रहती है।इसे हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें। शैंपू के बाद बालों को सादे पानी से धोएं। बेहतर रिजल्ट के लिए घरेलू हेयर ऑयल से पहले मसाज जरूर करें।
Advertisment
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us