Home Ministry : गृह मंत्रालय का बड़ा बयान ,पद्म पुरस्कार 2023 के लिए नामांकन की जानकारी

Home Ministry : गृह मंत्रालय का बड़ा बयान ,पद्म पुरस्कार 2023 के लिए नामांकन की जानकारी home-ministry-big-statement-of-home-ministry-information-about-nomination-for-padma-awards-2023-sm

Home Ministry : गृह मंत्रालय का बड़ा बयान ,पद्म पुरस्कार 2023 के लिए नामांकन की जानकारी

नई दिल्ली। अगले साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित किये जाने वाले पद्म पुरस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन नामांकन और सिफारिशें बृहस्पतिवार तक स्वीकार की जाएंगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक मई को पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिशें स्वीकार करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल शुरू किया था।

मंत्रालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2022 है। पद्म पुरस्कार, अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मनों में से एक हैं। 1954 में स्थापित, इन सम्मानों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

एक अधिकारी ने बताया कि मोदी सरकार पद्म पुरस्कारों को ''पीपुल्स पद्म'' में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। बयान में कहा गया है कि इस संबंध में अधिक जानकारी गृह मंत्रालय की वेबसाइट और पद्म पुरस्कार पोर्टल पर 'पुरस्कार और पदक' शीर्षक के तहत उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article