/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Holy-Sites-of-U.jpg)
Holy Sites of Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश भारत के सबसे बड़े राज्यों में से एक है। यहां के कई शहर पर्यटन के लिहाज से विश्व प्रसिद्ध हैं।
यहां दुनिया के सात अजूबों में से एक ताज महल है, तो वहीं भगवान भोलेनाथ की नगरी काशी भी है। मथुरा-वृंदावन की गलियों में देश विदेश के पर्यटक रोमांचक सफर का आनंद लेते हैं। संगम नगरी प्रयागराज से लेकर ऐतिहासिक शहर झांसी भी है। नवाबों की नगरी लखनऊ तो प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या भी है। बौद्ध तीर्थ स्थल कुशीनगर और बौद्ध स्थल सारनाथ भी है।
आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के मशहूर शहर और यहां स्थित विश्व प्रसिद्ध तीर्थ पर्यटन स्थलों के बारे में।
काशी
काशी शहर को दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में माना जाता है। काशी, गंगा तट पर स्थित हिंदुओं की धार्मिक आस्था से जुड़ा पवित्र शहर है।
[caption id="" align="alignnone" width="716"]
काशी[/caption]
यहां स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। काशी गंगा घाटों, मंदिर, घुमावदार गलियों के लिए जाना जाता है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती, अस्सी घाट, भारत माता मंदिर, बीएचयू परिसर काफी प्रसिद्ध है।
मथुरा
भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण की जन्मस्थली उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में है। मथुरा शहर भारतीयों के साथ ही विदेशियो में भी लोकप्रिय है।
[caption id="" align="alignnone" width="500"] मथुरा[/caption]
यहां कृष्ण जन्म भूमि, द्वारिकाधीश मंदिर, कुसुम सरोवर, गोवर्धन पर्वत और कई अन्य मंदिरों के दर्शन के लिए देश विदेश से लोग आते हैं।
अयोध्या
राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण शुरू होते ही अयोध्या में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। अयोध्या श्री राम की जन्म स्थली है और धार्मिक आस्था से जुड़ा पवित्र स्थान है।
[caption id="" align="alignnone" width="627"]
अयोध्या[/caption]
यहां आपको कई मंदिरों के दर्शन का मौका मिलता है। राम लला मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर, नागेश्वर नाथ मंदिर, राजकोट, कनक भवन मंदिर, त्रेता के ठाकुर, मोती महल को देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं।
प्रयागराज
संगम नगरी प्रयागराज उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े शहरों में से एक है। यहां हर 12 साल में विश्व प्रसिद्ध कुंभ मेले का आयोजन होता है, जिसमें विदेशों से भी श्रद्धालु शामिल होते हैं।
[caption id="" align="alignnone" width="640"]
प्रयागराज[/caption]
यहां यमुना, गंगा और सरस्वती, इन तीनों नदियों का मिलन होता है।
चित्रकूट
पुष्करणी सरोवर चित्रकूट से लगभग 40 किलोमीटर दूर टिकरिया गांव के बीचो-बीच स्थित है. यह रामायण काल से जुड़ा एक धार्मिक स्थल है।
[caption id="" align="alignnone" width="711"]
चित्रकूट[/caption]
मान्यता है कि इस सरोवर मे स्नान करने से पापों का नाश भी होता है. पुष्करणी सरोवर का वर्णन रामायण में मिलता है।
मान्यता तो यह भी है कि चित्रकूट में वनवास काल के दौरान भगवान राम ने राक्षस विराध का बध कर खून से लथपथ अस्त्र,शस्त्र और वस्त्र धुलकर इसी सरोवर पर स्नान किया था।
यह भी पढ़ें
Rashmika Mandanna’s Deepfake Video: रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल, इन ने की कार्रवाई की मांग
PM Modi Anupama Style: ‘अनुपमा’ का वीडियो शेयर कर पीएम मोदी ने की अपील, जुड़े वोकल फोर लोकल से
Battle of Breath: टाइगर श्रॉफ देने वाले है फैंस को बड़ा सरप्राइज, जबरदस्त बैटल करते हुए आएगें नजर
Rashmika Mandanna’s Deepfake Video: रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल, इन ने की कार्रवाई की मांग
National Cancer Awareness Day: महिलाओं में बढ़ते कैंसर के खतरे को काम करेंगी ये आदतें, आज ही अपनाएं
Holy Sites of Uttar Pradesh, Uttar Pradesh, Holy Sites, long weekends, तीर्थ, पर्यटन स्थल, काशी, मथुरा, अयोध्या, प्रयागराज, चित्रकूट
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें