Advertisment

Holika-Dahan-2022 : इस बार होलिका दहन और धुरेड़ी होगी एक दिन, जानें क्यों हो रहा है ऐसा

Holika-Dahan-2022 : इस बार होलिका दहन और धुरेड़ी होगी एक दिन, जानें क्यों हो रहा है ऐसा holika-dahan-2022-this-time-there-will-be-holika-dahan-and-dhuraidi-one-day-know-why-this-is-happening-holi-puja-time-2022-pd

author-image
Preeti Dwivedi
Holika-Dahan-2022 : इस बार होलिका दहन और धुरेड़ी होगी एक दिन, जानें क्यों हो रहा है ऐसा

नई दिल्ली। फाल्गुन महीने के पहले holi puja time 2022, त्योहार में शिवरात्रि बीत holika-dahan-2022 चुका है। अब आने वाला है खास त्योहार होली। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार होता है। वैसे तो होलिका दहन फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होता है। हर बार रात 10 बजे के पहले—पहले लगभग होलिका दहन हो जाता था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। आपको बता दें इस बार होलिका दहन रात 12:43 के बाद होगा पर ऐसा क्यों हो रहा है जानिए इस​के पीछे का कारण।

Advertisment

इसलिए होगा ऐसा —

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार इस बार की होलिका दहन का समय देर रात का है। ऐसा इसलिए क्योंकि 17 मार्च को दिन में करीब 11 बजे भद्रा आ रही है जो रात 12:43 तक रहेगी। यानि होलिका दहन 17 मार्च को न होकर 18 मार्च को होगा। 18 मार्च की सुबह धुरैड़ी रहेगी।

अच्छा नहीं होता भद्रा में होलिका दहन —
पंडित रामगोविन्द शास्त्री भद्रा में होलिका दहन होता है ऐसे में राजा के साथ—साथ प्रजा को भी नुकसान होता है। राज्य के क्रियाकलापों में बेहतर उतार—चढ़ाव आ सकते हैं। ऐसे में इस काल में होलिका दहन करना वर्जित है।

इस दिन से लग रहे हैं होलाष्टक —

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक शुरू हो जाते हैं। इसके बाद फाल्गुन की पूर्णिमा (Phalgun Purnima) को होलिका दहन (Holika Dahan) के साथ ही इनकी समाप्ति हो जाती है। ये 8 दिन का समय (Holi) होलाष्टक कहलाता है। धार्मिक मान्यता अनुसार इस दौरान सभी शुभ कार्य वर्जित होते हैं। उसमें कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। जिसमें विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, मकान-वाहन की खरीदारी आदि कार्य वर्जित है।

Advertisment

नए कार्य की नहीं होती सुनवाई —
होलाष्टक में शुभ कार्य तो वर्जित होते ही हैं साथ ही कोई नया काम भी शुरू नहीं किया जाता है। जैसे बिजनेस, निर्माण कार्य या नई नौकरी भी करने से बचना चाहिए। पंडित रामगोविन्द शास्त्री से जानते हैं कि इस साल होलाष्टक कब से शुरु हो रहा है, समापन कब होगा। साथ ही ये भी जानेंगे कि इस दौरान अपशगुन क्यों माना जाता है।

होलाष्टक 2022 प्रारंभ
पंचांग के अनुसार, साल 2022 के फाल्गुन माह में होलाष्टक की शुुरुआत 10 मार्च को तड़के 02 बजकर 56 मिनट से हो रही है।

होलाष्टक 2022 समापन
आपको बता दें होलिका दहन के साथ ही होलाष्टक का समापन हो जाएगा। फाल्गुन की पूर्णिमा को होलिका द​हन होता है। इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 17 मार्च दिन गुरुवार को दोपहर 01:29 बजे से शुरु हो रही है। जो 18 मार्च दिन शुक्रवार को दोपहर 12:47 बजे तक रहेगी।

Advertisment

नहीं होंगे मांगलिक कार्य —
10 मार्च से शुरू हुए होलाष्टक 17 मार्च तक चलेंगे। इस दौरान किसी भी तरह के शुरू कार्य और नए कार्य की शुरुआत नहीं की जाएगी। ये 8 दिन अपशगुन माने जाते हैं।

होलाष्टक को क्यों मानते हैं अपशगुन —
होलाष्टक के दौरान राजा हिरण्यकश्यप ने अपने बेटे भक्त प्रहृलाद बहन होलिका के साथ मिलकर बहुत यातनाएं दी थीं। इतना ही नहीं फाल्गुन की पूर्णिमा पर होलिका में जलाकर प्रहृलाद को मारने का प्रयास किया था। पर वह विष्णु की कृपा से जीवित बच गए। और होलिका मर गई थी। दूसरी कथा अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने कामदेव को फाल्गुन शुक्ल अष्टमी को अपने क्रोध अग्नि से भस्म कर दिया था। ये दो खास वजह हैं जिनके चलते ये समय अपशगुन माना गया है।

नोट — यह तथ्य आयुर्वेदिक नुस्खों व सामान्य जानकारियों के आधार पर दिए गए हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisment

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें