Holi Upay 2025: होली पर तुलसी का उपाय कर देगा चमत्कार! आर्थिक संकट और ग्रह दोष से मिलेगी मुक्ति

Holi Upay 2025: सनातन धर्म में होली का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस वर्ष होली का पर्व 14 मार्च को मनाया जाएगा।

Holi Upay 2025: होली पर तुलसी का उपाय कर देगा चमत्कार! आर्थिक संकट और ग्रह दोष से मिलेगी मुक्ति

होली पर आजमाएं तुलसी के उपाय। (फोटो-एआई)

हाइलाइट्स
  • होली के त्योहार का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है।
  • होली पर तुलसी पौधे से जुड़े उपाय किए जाते हैं।
  • इस साल 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा।

Holi Upay 2025: सनातन धर्म में होली का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह त्योहार खुशियों, रंगों और उल्लास का प्रतीक है। इस दिन देशभर में खास रौनक देखने को मिलती है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष होली का पर्व 14 मार्च को मनाया जाएगा। होली से एक दिन पहले, यानी 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होली के दिन तुलसी से जुड़े विशेष उपाय करने से व्यक्ति को जीवन में धन-संपत्ति की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। साथ ही देवी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आइए होली पर किए जाने वाले तुलसी के उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए तुलसी का उपाय

  • अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो होली के दिन तुलसी की पूजा करें।
  • इस दौरान स्वच्छ लाल कपड़े में तुलसी की मंजरी बांधकर अपने पर्स या तिजोरी में रखें।
  • इस उपाय को करने से धन लाभ के योग बनते हैं और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही तिजोरी कभी खाली नहीं होती।

[caption id="" align="alignnone" width="800"]publive-image क्रेडिट-(कैनवा)[/caption]

घर में तुलसी का पौधा लगाने का महत्व

  • हिंदू धर्म में तुलसी पूजा का विशेष महत्व है। तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसे घर में लगाना शुभ माना जाता है।
  • यदि आप अपने घर में मां लक्ष्मी का आगमन चाहते हैं, तो होली के दिन घर में तुलसी का पौधा लगाएं।
  • मान्यता है कि होली के दिन तुलसी का पौधा लगाने से परिवार के सदस्यों को देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। ग्रह दोष भी दूर होते हैं।

लड्डू गोपाल का अभिषेक और तुलसी के पत्ते

  • होली के दिन सुबह स्नान करने के बाद लड्डू गोपाल का अभिषेक करें। अभिषेक में तुलसी के पत्ते अवश्य शामिल करें।
  • इसके बाद गोपाल का श्रृंगार कर उन्हें गुलाल लगाएं। मान्यता है कि होली के दिन इस उपाय को करने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं और रुके हुए काम जल्द पूरे होते हैं।

[caption id="" align="alignnone" width="800"]publive-image क्रेडिट-(कैनवा)[/caption]

वास्तु दोष दूर करने के लिए तुलसी का उपाय

वास्तु दोष को दूर करने के लिए होली के दिन तुलसी के पौधे की पूजा करें और गुलाल लगाएं। इस उपाय को करने से वास्तु दोष की समस्या दूर होती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

यह भी पढ़ें-

Holika Dahan 2025 Upay: होली जलने के बाद रात में करना न भूलें राख से जुड़ा ये उपाय, चमक उठेगी किस्मत! जानें तरीका

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article