UP में संभल के CO अनुज चौधरी की नसीहत: जुमा साल में 52 बार आता है, होली 1 बार आती है, जानें हिंदू-मुस्लिमों से क्या कहा

Holi UP Sambhal CO Video: उत्तर प्रदेश में होली को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। संभल के CO अनुज चौधरी ने हिंदू-मुस्लिम पक्ष को नसीहत दी है।

Holi UP Sambhal CO Appeal Video Uttar Pradesh Hindu Muslim

हाइलाइट्स

  • उत्तर प्रदेश में होली की तैयारियां
  • संभल CO अनुज चौधरी की अपील
  • CO अनुज चौधरी की हिंदू-मुस्लिम पक्ष को नसीहत

Holi UP Sambhal CO Video: उत्तर प्रदेश में होली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यूपी पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। संभल के CO अनुज चौधरी ने होली को लेकर मुस्लिम और हिंदू पक्षों को नसीहत दी है।

'जुमा साल में 52 बार, होली एक बार'

CO अनुज चौधरी ने कहा कि जुमा साल में 52 बार आता है। होली साल में 1 बार आती है। मुस्लिम समुदाय में किसी को लगता है कि होली के रंग से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा तो वो उस दिन घर से ना निकलें। अगर निकलें तो उनका इतना बड़ा दिल होना चाहिए कि रंग तो रंग है।

'एक जैसे त्योहार'

[caption id="attachment_771741" align="alignnone" width="572"]holi eid होली और ईद में कुछ समानता[/caption]

CO अनुज चौधरी ने कहा कि जिस तरह पूरे साल मुस्लिम पक्ष ईद का इंतजार करता है। उसी तरह हिंदू पक्ष होली का इंतजार करता है। होली रंग डालकर, मिठाई खिलाकर, बुरा ना मानो होली है, इस तरह से मनाई जाती है। ईद पर भी लोग सिवैया बनाते हैं, गले मिलते हैं, एक-दूसरे के यहां जाते हैं।

'एक-दूसरे का सम्मान करें हिंदू-मुस्लिम'

CO अनुज चौधरी ने कहा कि दोनों हिंदू-मुस्लिम पक्ष एक-दूसरे का सम्मान करें। हिंदू पक्ष से अपील है कि अगर कोई रंग से बच रहा है तो उस पर रंग ना डालें। वहीं उस दिन होली का दिन है। जिसे रंग से ऐतराज है वो उस दिन घर से ना निकले। एक दिन घर में रहें। इससे शांति बनी रहेगी और मैसेज अच्छा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें:बब्बर खालसा के आतंकी के पास से बरामद हुए खतरनाक हथियार, ISI से सीधा संपर्क, यूपी डीजीपी ने किया खुलासा

सिंघम के नाम से मशहूर हैं अनुज चौधरी

पिछले साल संभल हिंसा के बाद सिंघम के नाम से मशहूर अनुज चौधरी स्पोर्ट्स कोटे से पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वे अपने बेबाक अंदाज और शानदार काम की वजह से फेमस हैं। उनकी हर एक्टिविटी सोशल मीडिया पर धूम मचाती है।

होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, यात्रियों के लिए चलेंगी 1035 नई बसें और स्पेशल ट्रेनें

Holi Special Trains 2025: होली के त्योहार पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में 1035 नई बसें चलाई जाएंगी और 10 मार्च से होली स्पेशल ट्रेनें भी शुरू की जाएंगी। इससे त्योहार के मौके पर घर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article