Holi 2021: कोरोना के कहर के बीच देशभर में होली की धूम, राष्ट्रपति और PM Modi ने दी बधाई

नई दिल्ली। आज देशभर में होली (Holi 2021) का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) समेत कई नेताओं ने होली की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने होली की बधाई देते हुए लिखा, ”आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। आनंद, उमंग, हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हर किसी के जीवन में नए जोश और नई ऊर्जा का संचार करे।”
Prime Minister Narendra Modi extends best wishes to everyone on the occasion of Holi pic.twitter.com/Q4Rz1U7k4M
— ANI (@ANI) March 29, 2021
राष्ट्रपति ने भी दी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया- होली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। रंगों का त्योहार होली, सामाजिक सौहार्द का पर्व है और लोगों के जीवन में खुशी, उत्साह व आशा का संचार करता है। मेरी कामना है कि उमंग और उल्लास का यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विविधता में निहित राष्ट्रीय चेतना को और शक्ति प्रदान करे।
होली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। रंगों का त्योहार होली, सामाजिक सौहार्द का पर्व है और लोगों के जीवन में खुशी, उत्साह व आशा का संचार करता है। मेरी कामना है कि उमंग और उल्लास का यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विविधता में निहित राष्ट्रीय चेतना को और शक्ति प्रदान करे।
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 29, 2021
गृह मंत्री अमित शाह ने होली की बधाई देते हुए लिखा, ”समस्त देशवासियों को ‘होली’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। रंग-उमंग, एकता और सद्भावना का यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य लाए।”होली हिंदुओं का बड़ा त्योहार है जिसे दुनियाभर में जोर-शोर से मनाया जाता है लेकिन इस बार कोरोना के चलते होली का मजा थोड़ा फीका पड़ सकता है। दरअसल कई राज्यों ने कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते राज्य में होली के सार्वजनिक आयोजनों पर रोक लगा दी है जिससे इस साल होली का त्योहार हर साल से काफी अलग होगा।
समस्त देशवासियों को ‘होली’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
रंग-उमंग, एकता और सद्भावना का यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य लाए। pic.twitter.com/5ZAdWKjEJ3
— Amit Shah (@AmitShah) March 29, 2021