Holi Special 2023: आखिर होली पर महिलाएं पुरुषों को क्यों पीटती हैं , जानिए वजह

Holi Special 2023: आखिर होली पर महिलाएं पुरुषों को क्यों पीटती हैं , जानिए वजह Holi Special 2023: Why do women beat men on Holi, know the reason sm

Holi Special 2023: आखिर होली पर महिलाएं पुरुषों को क्यों पीटती हैं , जानिए वजह

Holi Special 2023: होली के त्यौहार को बड़े ही उत्कर्ष के साथ मनाया जाता है। दुनिया भर से होली के जश्न की तस्वीरें आती है। होली के पर्व को मानाने का तरीका बहुत अलग होता है। खास तौर पर पुरुषों को लठ मारने का एक अनोखा रिवाज देखने को मिलता है। इस अनोखी होली के बारें में तो आपने सुना ही होगा खास तौर पर ब्रज की होली के बारें में तो सुना ही होगा। यहां पर अलग - अलग तरह की होली प्रचलन में है जिसमें लड्डू और लठ मार होली काफी ज्यादा प्रचलित में है। ये होली भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रचलित है। देश और दुनिया के लोग ब्रज होली खेलने के लिए आते है। लेकिन दिलचस्प बात ये कि दोनों ही रिवाजों में महिलाओं द्वारा पुरुषों को पीटा जाता है। ब्रज ही नहीं राजस्थान में भी पुरुषों को पीटने का रिवाज देखने को मिलता है।

महिलाओं को पुरुषों को पीटने का रिवाज काफी पुराना है। इस होली को कोड़ा मार होली भी कहते हैें। होली के जश्न के वीडियो,फोटोज को लोग बड़े ही चाव से सोशल मिडिया पर डालते है। इन विडोज़ और फोटोज में लोगो की ख़ुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस तरह लोग होली के जश्न को बड़ी ही भव्यता से मनाते है।

भाभी मारती है देवर को कोड़े

ब्रज और राजस्थान में होली पर कोड़ा मार होली वास्तव में भाभी और देवर के बीच की होली होती है। सिर्फ कोड़े ही नहीं साथ साथ रंग और गुलाल भी खूब बिखेरे जाते है। धुंडेली के दूसरे दिन ये अनोखा त्योहार देखने को मिलता है। महिलाएं सज धज इस त्यौहार को मानती है। महिलाएं सामूहिक तौर पर फाग गाती हैं।

इसकी तैयारी भी खास तरीके से की जाती है। सड़क के बीचों बीच एक बड़ा सा एक पानी का टब रख कर। उसमे रंग डाल दिए जाते है। इसी दौरान भाभियां कोड़े को रंगों से भिगोती है और देवर की पीठ पर मारती है। कोड़े बरसाने का ये कार्यक्रम वास्तव में हंसी ठिठोली का हिस्सा होता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article