Holi Dance Party में रंग जमा देंगे ये Song, जरूर सुनें!

Holi Song: अगर आप भी इस होली को डांस पार्टी कर खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो ये गाने आपकी पार्टी में चार चांद लगा देंगे। एक बार जरूर सुनें.....

Holi Dance Party में रंग जमा देंगे ये Song, जरूर सुनें!

हाइलाइट्स

  • देश भर में होली की धूम
  • डांस पार्टी में जरूर सुनें ये गानें
  • पार्टी को खूबसूरत बना देंगे ये सॉन्ग

Holi Song: देश भर में होली का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह भी देखा जा रहा है। इतना ही होली पर्व को लेकर लोगों का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। अगर आप भी इस होली को डांस पार्टी कर खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो ये गाने (Holi Song)आपकी पार्टी में चार चांद लगा देंगे। एक बार जरूर सुनें...

   01 - होली खेले रघुवीरा

Holi-Song

अमिताभ बच्चन, अलका याग्निक, सुखविंदर सिंह और उदित नारायण की आवाज में ये गाना होली त्योहार को लेकर जमकर फैमस है। इसे अगर आप सुनेंगे तो आपके पैर बिना थिरके नहीं रुक पाएंगे।

   02 - रंग बरसे भींगे चुनर वाली

Holi-Song

रंग बरसे भींगे चुनर वाली, रंग बरसे। ये गाना अमिताभ बच्चन की आवाज में सदाबहार गाना है। इस गाने के बगैर होली का त्योहार अधूरा है। इस गाने को अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन ने लिखा था। ऐसी कोई होली नहीं जब डीजे पर रंग बरसे गाना बजाया ना गया हो।

   03 - बलम पिचकारी

Holi-Song

'ये जवानी है दीवानी' का गाना बलम पिचकारी टॉप 10 होली सॉन्ग में जरूर शामिल करें। ये गाना आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। ये गाना रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म का है।

   04 – जोगी जी धीरे-धीरे

Holi-Song

नदिया के पार का ये गाना होली पार्टी की जान माना जाता है। इतना ही नहीं ये सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है।

   05 – आज न छोड़ेगे

Holi-Song

फिल्म कटी पतंग का ये गाना आज भी होली पार्टियों में चार चांद लगाये बगैन नहीं मानता। इतना ही नहीं आज भी इसे होली पार्टी में खूब पसंद किया जाता है

   06 – जय-जय शिव शंकर

Holi-Song

राजेश खन्ना और मुमताज पर फिल्माया गया ये गाना फिल्म 'आपकी कसम' का है जो कि बहुत ही मसहूर है। जिसे सुनकर लोगों के पैर थिरकने लगते हैं। इसके साथ ही ये गाना बहुत फेमस हैं।

संबंधित खबर: Holi 2024: होलिका दहन पर भ्रदा का साया, आज इस शुभ-मुहूर्त में जलेगी होली

   07 - अंग से अंग लगाना'

Holi-Song

ये गाना 'डर' फिल्म का है, जो कि होली के फेमस गानों में अपनी अहम भूमिका निभाता है। लोग इसे बहुत ज्यादा सुनना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article