Holi Celebration In MP 2021 : सीएम शिवराज ने परिवार के साथ पन्ना में तो कमलनाथ ने बेटे के साथ खेली होली

पन्ना। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होली Holi Celebration In MP 2021 के त्यौहार में दो दिवसीय पन्ना दौरे पर है। हालांकि यह इनकी पारिवारिक निजी यात्रा है कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं रखा गया है। उन्होंने पन्ना टाइगर रिजर्व में अकोला गेट से नाइट सफारी की। आज सुबह बाघ देखने पुनः पन्ना टाइगर रिजर्व पहुंचे। जहां वह पाषाणगढ़ होटल में रुके हुए हैं उनके साथ उनकी पत्नी और बेटे भी मौजूद है। गौरतलब है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान 2 दिवसीय पन्ना दौरे पर है। बताया जा रहा है कि सीएम शिवराज आज भी यही रुकेंगे और मंंगलवार को भोपाल के लिए रवाना होंगे।
आज पन्ना में परिवार के साथ हूं, आप सबको होली की हार्दिक शुभकामनाएं!
मैंने अपने संकल्प के क्रम में आज बरगद का पौधा लगाया। आपसे भी आग्रह कि इस शुभ अवसर पर पौधरोपण कीजिये।
धरती की हरियाली हम सबको और आने वाली पीढ़ियों के जीवन को खुशहाल, स्वस्थ और समृद्ध बनायेगी। #OnePlantADay pic.twitter.com/LFHN4uLzqk
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 29, 2021
कमलनाथ ने अपने बेटे के साथ होली खेली
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पन्ना में परिवार के साथ होली मनाई। उन्होंने इस अवसर पर बरगद का पौधा लगाते हुए सभी से पौधा लगाने को कहा। शिवराज ने एक साल तक लगातार हर दिन पौधा लगाने का संकल्प लिया। वहीं कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने बेटे के साथ होली खेली।
आप सभी को रंगो के इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ ।
होली के इस पावन पर्व पर पिताजी का आशीर्वाद प्राप्त किया ।– कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण आइए इस बार होली हम अपने परिवार के साथ घर पर ही मनाएँ ।
“घर पर रहें, सुरक्षित रहें” #HappyHoli2021 pic.twitter.com/bhSNKU3bMD
— Nakul Kamal Nath (@NakulKNath) March 29, 2021