Holi 2025 Holika Dahan Time: होली पर इतने बजे से लगेगी भद्रा, क्या है होलिका दहन का शुभ-मुहूर्त

Holi Holika Dahan 2025 Time: होली पर इतने बजे से लगेगी भद्रा, क्या है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त holi-2025-holika dahan-time shubh muhurat bhadra time hindu panchang jyotish hindi news pds

Holi-2025-Holika-Dahan-Muhurat

Holi-2025-Holika-Dahan-Muhurat

Holi 2025 Holika Dahan Time Shubh Muhurat: रंगों और खुशियों का त्योहार होली बहुत जल्द आने वाला है। इस बार होली कब आएगी, होली पर भद्रा काल कब तक रहेगा, इस बार की होली पर नक्षत्रों का क्या संयोग रहेगा जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से।

होली कब है 13 या 14 मार्च

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल 2025 में होली 14 मार्च को आएगी। 13 मार्च को होलिका दहन होगा। तो वहीं 14 मार्च को धुरैड़ी का त्योहार आएगा। यानी 14 मार्च को होली खेली जाएगी।

होली पर भद्रा कितने बजे तक रहेगी

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार होली के दिन यानी 13 मार्च को भद्रा काल 9 बजे से शुरू हो जाएगी। तो रात को 10:23 मिनट तक रहेगी।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है

हिन्दू पंचांग के अनुसार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात को 10:23 मिनट के बाद रहेगा। क्योंकि इतने बजे तक भ्रदा का साया रहेगा। 10:24 मिनट से होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रहेगा।

घर के चूल्हे में साल भर जलती है अग्नि

बुंदेलखंड में होलिका दहन की एक परंपरा अभी भी कायम है। इसमें होलिका दहन की पूजा के बाद उसकी अग्नि को घर लाया जाता है। इसके बाद इसे घर के चूल्हे की राख के अंदर दबा दिया जाता है।

इसके बाद अगले दिन फिर उसी गोबर के कंडे में अगले दिन के लिए लकड़ी और कंडी रख दी जाती है। जिससे उसमें आग लगातार सुलगती रहती है। ऐसा माना जाता है इससे पूरे साल घर का चूल्हा जलता रहता है। जब ये चूल्हे की अग्नि शांत हो जाती है तो इसे अच्छा नहीं माना जाता। यानी ये अशुभ संकेत माना जाता है।

यह भी पढ़ें: Holi 2025: इन 5 गानों के बिना अधूरी है होली पार्टी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article