Holi 2024: भगवान किस रंग के गुलाल से होंगे प्रसन्न, किसे-कौन सा Colour है पसंद, देंखे पूरी लिस्ट

Holi 2024: 25 मार्च को होली है. यदि आप भी रंगों से भगवान को खुश करना चाहते हैं तो जानते हैं किसे-कौन सा रंग है पसंद पढ़ें holi 2024 Upay

Holi 2024: भगवान किस रंग के गुलाल से होंगे प्रसन्न, किसे-कौन सा Colour है पसंद, देंखे पूरी लिस्ट

Holi 2024:होलाष्टक चल रहे हैं। कुछ ही दिनों में होली आने वाली है। ऐसे में यदि आप भी होली के रंग गुलाल के साथ भगवान को खुश करना चाहते हैं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि ज्येातिषाचार्य के अनुसार किस देवता को कौन सा रंग चढ़ाना चाहिए। जिससे वे प्रसन्न होते हैं।

आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री (9893159724 )से कि किस देवता को कौन सा रंग चढ़ाना चाहिए।

   भगवान विष्णु ​को प्रिय है वैजयंती रंग

holi 2024 lord vishnu

भगवान विष्‍णु को पीला रंग (yellow colour) प्रिय है। इसलिए इन्हें पीले रंग का गुलाल या इस कलर में चंपा, मौलसिरी, जूही, कदम्ब, केवड़ा, चमेली, अशोक, मालती, वासंती, चंपा, वैजयंती फूल चढ़ाए जा सकते हैं।

   भगवान शिव को सफेद रंग

holi 2024 Lord Shiva

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अधिकतर सफेद रंग का उपयोग किया जाता है। नशीले और विष वाले पौधे और फूल प्रिय हैं। इसलिए इन्हें धतूरे के फूल, हरश्रृंगार, नागकेसर के सफेद फूल, सूखे कमल गट्टे, कनेर, कुसुम, आक, कुश आदि के फूल चढ़ाए जाते हैं। केवड़े का फूल और तुलसी चढ़ाना वर्जित है।

    मां लक्ष्मी को लाल रंग

मां लक्ष्मी के लिए लाल रंग (Red colour ) का गुलाल चढ़ाएं। कमल का पुष्प धन की देवी मां लक्ष्मी का सबसे अधिक पसंद है। इसके अलावा उन्हें लाल फूल, लाल गुलाब भी उन्हें बहुत पसंद हैं।

   holi 2024 maa laxmi

   भगवान गणपति को  हरा रंग और दूर्वा

भगवान गणपति को हरा रंग पसंद है। इसलिए उन्हें होली के दिन (Holi 2024 Upay) हरे रंग का गुलाल लगाइए। इसी के साथ उन्हें दुर्वा सबसे ज्‍यादा प्रिय है। फूलों की बात करें तो इन्‍हें सभी फूल पसंद हैं।

Holi 2024 Lord Ganesha

   सूर्य देव को पसंद ये फूल

सूर्य देव की पूजा करते समय उन्‍हें कनेर, कमल, चंपा, पलाश, आक, अशोक का रंग और फूल पसंद हैं।

holi 2024 Lord Surya Dev

   भगवान श्री कृष्ण को पसंद है पीला रंग

भगवान श्री कृष्‍ण को पीले रंग का गुलाल (Holi 2024 Gulal) चढ़ाना चाहिए। साथ ही कुमुद, करवरी, चणक, मालती, पलाश और वनमाला के फूल और इसी रंग का गुलाल चढ़ाना चाहिए।

holi 2024 lord Krishna

   होलिका द​हन के टोटके

बुरी नजर से बचाने के लिए होली पर कई तरह के टोटके किए जाते हैं। घर में नानी-दादी अभी भी बुरी नजर से बचाने के लिए राई और उड़द की दाल से नजर उतारती हैं। इसके लिए आप भी एक मुट्ठी उड़द दाल लें। उसे सात बार अपने सिर के उपर से उतार कर होलिका दहन की अग्नि में बिना बोले डाल लें।

holi-2024

बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए ये टोटका अक्सर दीपावली और होली (Holi 2024) पर किया जाता है। ऐसे में आप भी 25 मार्च को होली पर बुरी नजर दूर करने का उपाय जरुर करें।

    होलिका दहन की राख के उपाय

पुराने जमाने में होलिका दहन (Holika Dahan) की राख से ही होली खेलने की परंपरा थी। बुंदेलखंड (Budelkhand Holi Tradition) के गांवों में होलिका दहन की राख (Holika Dahan 2024) को धुरैड़ी के दिन एक दूसरे के माथे पर लगाकर होली की शुभकामनाएं (Holi Wishes) देते हैं।

ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन की राख में सारी बुराइयां भस्म होकर वह मंगलकारी बन जाती है। इसलिए इस खास उपाय से लोगों के जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं और व्यक्ति निरोगी बनता है।

नोट:  इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इनकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article