Holi 2023 Upay : होलिका दहन पर पति-पत्नी जरूर करें ये उपाय, बढ़ेंगी नजदीकियां, दूर होगी कड़वाहट

Holi 2023 Upay : होलिका दहन पर पति-पत्नी जरूर करें ये उपाय, बढ़ेंगी नजदीकियां, दूर होगी कड़वाहट holi-2023-upay-husband-and-wife-must-do-this-remedy-on-holika-dahan-closeness-will-increase-bitterness-will-go-away-pds

Holi 2023 Upay : होलिका दहन पर पति-पत्नी जरूर करें ये उपाय, बढ़ेंगी नजदीकियां, दूर होगी कड़वाहट

नई दिल्ली। Holi 2023 Upay इस बार यानि वर्ष 2023 में होलिका दहन 7 मार्च को होगा। religion news इस सारी बुराइयां होली के साथ दहन कर दी जाती हैं। ऐसे में यदि आप शादीशुदा हैं और आपके जीवन में कड़वाहटें हैं। तो आपको होली के दिन ये मौका छोड़ना नहीं चाहिए। ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें करके आप अपने बीच की दूरियां और कड़वाहट को दूर कर सकते हैं।

वैवाहिक जीवन की कठिनाइयों को दूर करने के लिए —

होलिका दहन की रात को उत्तर दिशा में एक पाटा बिछाकर उसके ऊपर सफेद रखें। उस पर मूंग,चना दाल, चावल, गेहूं, मसूर, काला उड़द और तिल के ढेर से नवग्रह बनाकर पूजा करें। पूजन में केसर का उपयोग जरूर करें। फिर दीपक जलाकर महादेव और मां पार्वती का पूजन करें। पति और पत्नी मिलकर ये उपाय करें।

सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए —
होली पर आपके सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए एक खास उपाय बताने जा रहे हैं। इसके लिए एक सूखा नारियल लेकर उसमें चीनी भर दें। फिर पति इसे अपने हाथ में लेकर अपने और पत्नी के सिर से 7 बार वार दें। फिर इस नारियल को होलिका की अग्नि में डाल दें। फिर दोनों मिलकर होलिका की 7 बार परिक्रमा करें।

धन संबंधी समस्याओं के लिए —
अगर आपको भी धन संबंधी परेशानियां बनी रहती हैं तो इसके लिए आपको होलिका दहन पर खास उपाय करने होंगे। पति-पत्नी चांद की रोशनी नें खड़े हो जाएं। फिर थोड़ी मात्रा में मखाने, छुआरे और घी का दीपक एक प्लेट में रखकर पूजन थाली सजाएंं। फिर चंद्र को दूध से अर्घ्य दें। फिर आरती करें।

इस बार भद्रा की पूंछ में होगा दहन
पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार इस बार होलिका दहन को लेकर अलग—अलग पंचांगों में मतभेद हैं। किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए भद्रा को देखा जाता है। इसी तरह होलिका दहन के लिए भी इसका असर दिखाएगा।
जबलपुर के लोक विजय पंचांग के अनुसार इस बार भद्रा 6 मार्च को दोपहर 3 बजे शुरू हो जाएगी। इसके बाद रात को भद्रा की पूंछ जाएगी। जिसका समय रात 12:10 बजे से 1:22 बजे तक होगा। यानि होलिका दहन भद्रा की जाती पूंछ के समय पर यानि 12:10 बजे से 1:22 बजे के बीच किया जाना शुभ होगा। वैसे तो इसके दूसरे दिन धुरैड़ी यानि होली खेलना माना जाता है। यानि 7 मार्च को धुरैड़ी का त्योहार बताया जा रहा है। पर कुछ पंचांगों के अनुसार 8 मार्च को धुरैड़ी बताई जा रही है।

होलिका दहन तिथि —

6 मार्च को होलिका दहन — रात 12:10 से 1:22 तक
7 मार्च को धुरैड़ी — पूरे दिन
9 मार्च को भाई दूज

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article