/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/16_03_2022-cm_shivraj_bought_cow_wood_2022317_121015.jpg)
भोपाल। Holi 2022: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी के माता मंदिर क्षेत्र से होलिका दहन के लिए गो काष्ठ खरीदा। इस दौरान सीएम शिवराज ने लोगों से आग्रह किया है कि नागरिक होलिका दहन के लिए लकड़ी की जगह गो काष्ठ का इस्तेमाल करें। सीएम शिवराज ने कहा कि, 'आज होलिका दहन होगा। बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व है। अंतत: बुराई पराजित होती है। आनंद के वातावरण में खूब उत्साह से होली मनाइये, लेकिन आपसे आग्रह है कि होलिका दहन के लिए गो-गाष्ठ का उपयोग कीजिए। संकल्प लीजिए कि अब वृक्षों को नहीं काटेंगे व होलिका दहन गो-काष्ठ से करेंगे।'
मुख्यमंत्री शिवराज का जनता को संदेश
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा था कि, 'होली उत्साह, उमंग से मनाएं पर शालीनता के साथ। उन्होंने आगे कहा कि होली सिर्फ गौ-काष्ठ से जलाएं। मैं भी गो-काष्ठ से ही जलाऊंगा। पेड़ नहीं काटना है, पेड़ तो लगाना है। उन्होंने गांव-शहर को स्वच्छ रखें ताकि प्रदेश नंबर एक पर आ जाए। इसके साथ ही चौहान ने प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं, भगोरिया की राम-राम, रंगपंचमी की बधाई दी है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us