Uttar Pradesh foundation day 2022: उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर, पीएम मोदी ने दी बधाई, जानिए पूरा इतिहास

उत्तर प्रदेश आज अपना स्थापना दिवस बना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने राज्य को स्थापना दिवस पर बधाई दी है। आइए जानते है, यूपी के स्थापना दिवस का इतिहास

Uttar Pradesh foundation day 2022: उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर, पीएम मोदी ने दी बधाई, जानिए पूरा इतिहास

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आज अपना स्थापना दिवस बना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने राज्य को स्थापना दिवस पर बधाई दी है। आइए जानते है, यूपी के स्थापना दिवस का इतिहास।

https://twitter.com/narendramodi/status/1485500576771174400

आज के दिन मिला था नाम

24 जनवरी को 1950 में भारत के गवर्नर जनरल ने यूनाइटेड प्रोविन्स आदेश 1950 पारित किया था। जिसके अनुसार यूनाइटेड प्रोविन्स का नाम बदल कर उत्तर प्रदेश रखा गया था।

राज्यपाल श्री राम नाईक ने की शुरूआत

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक ने अपने कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस को उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा। उनके प्रस्ताव पर विचार करते हुए, उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 में पहली बार प्रदेश के स्थापना दिवस को ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ के रूप में मनाया। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को प्रदेश के स्थापना दिवस को ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

विभिन्न कार्यक्रमों का होता है आयोजन

इस अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में संस्कृति, इतिहास, परंपरा, शिल्प, कौशल तथा प्रदेश की अन्य विविधताओं का प्रदर्शन किया जाता है। राज्य हित में, प्रदेश सरकार द्वारा बहुत सी योजनाएं भी प्रारम्भ की जाती हैं। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व परियोजनाओं को जनमानस की सूचना के लिए विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा बहुत से स्टाल तथा प्रदर्शनियों के माध्यम से भी दर्शाया जाता है।

सीएम योगी का संदेश

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article