Hinglaj Mata Mandir: ये हैं बस्तर की प्रसिद्ध देवी माता, जिसकी मुस्लिम भी करते हैं पूजा

इस मंदिर को लेकर कहा जाता है देश का विभाजन होने से पहले बलूचिस्तान के हिंगोल पर्वत पर हिंगलाज माता का शक्तिपीठ था।

Hinglaj Mata Mandir: ये हैं बस्तर की प्रसिद्ध देवी माता, जिसकी मुस्लिम भी करते हैं पूजा

जगदलपुर से रजत वाजपेयी की रिपोर्ट। Hinglaj Mata Mandir: जिले के गिरोला गांव में स्थित हिंगलाज माता मंदिर देश भर में प्र‍सिद्ध है। इस मंदिर को लेकर कहा जाता है देश का विभाजन होने से पहले बलूचिस्तान के हिंगोल पर्वत पर हिंगलाज माता का शक्तिपीठ था।

ले‍किन भारत और पाकिस्तान का बटवारा होने के बाद बस्‍तर के लोग अपनी आराध्य देवी को वहां से वापस भारत लाने में सफल रहे है। साथ ही गिरोला में विराजमान हिंगलाज मांई बस्तर के कई गांवों में पूजी जाती हैं।

मुसलमान भी पूजते हैं

कहा जाता है कि पाकिस्‍तान के मुसलमान भी हिंगलाज  माता को पूजते हैं। बस्तर के अलावा राजस्थान और ओड़िशा के लोग भी हिंगलाज  माता को अपनी आराध्य देवी मानते हैं।

250 जगहों पर है मंदिर

बता दें कि बस्तर के जुगानीकलार, बेड़ाउमरगांव और बेड़ागांव होते हुए गिरोला पहुंचे भक्तों ने एक कच्चे मकान में हिंगलाज माई की प्रतिमा स्थापित की थी। इसके बाद बेड़ागांव समेत बस्तर में लगभग 250 जगहों पर हिंगलाज  माई के मंदिर बनाए गए हैं।

देवी के प्रति बस्तर और ओड़िशा के लोगों की आस्था का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जितने मंदिर हिंगलाज  माता के हैं, उतने दंतेश्वरी माई के नहीं हैं।

सीमावर्ती प्रांत ओड़िशा में भी कई जगहों पर माता का मंदिर बन चुका है। जहां लोगों की काफी भीड़ रहती है।

नवरात्रि में रहती है भीड़

बस्तर में रहने वाले सिंध प्रांत के लोग की भी माता के प्रति गहरी आस्था हैं और हर साल नवरात्रि में काफी संख्या में लोग दर्शन करने गिरोला गांव पहुंचते हैं।

छत्तीसगढ़ और ओड़िशा की सीमा पर बसे गिरोला गांव की पहचान माता हिंगलाज  देवी से ही है।

ये भी पढ़ें: 

Former CM Basavaraj Bommai : पूर्व सीएम बोम्मई की हुई हार्ट सर्जरी, अपने शुभचिंतकों से कही ये बात

Navratri 2023: दुर्गा सप्तशति पाठ को इस अध्याय पर भूलकर भी न छोड़ें अधूरा, बढ़ सकती है समस्या

World Cup 2023: NZ vs AFG मुकाबले में क्या हो सकती है टीम और मैच की रणनीति, जानें इस रिपोर्ट में

Railway Special Train News: रेलवे ने त्योहार से पहले शुरू की गोरखपुर-महबूबनगर पूजा स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को नहीं होगी परेशानी

CG Elections 2023: कवर्धा में कांग्रेस प्रत्‍याशी ने भरा पहला नामांकन, बिना तामझाम के पहुंचे कलेक्ट्रेट

Chhattisgarh News, Hinglaj Mata Mandir Girola, Jagdalpur, Hinglaj Mata Mandir, Hinglaj Mata Balochistan, Bastar News, Hinglaj Mata Mandir kanha hai

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article