Taj Mahal News: ताजमहल में घुसकर 2 युवकों ने मकबरे पर चढ़ाया गंगाजल, घटना का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया एक्‍शन

Two Youth Offered Gangajal at Taj Mahal: उत्‍तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।आगरा स्थित ताजमहल में शनिवार

Taj Mahal News: ताजमहल में घुसकर 2 युवकों ने मकबरे पर चढ़ाया गंगाजल, घटना का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया एक्‍शन

Two Youth Offered Gangajal at Taj Mahal: उत्‍तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।

आगरा स्थित ताजमहल में शनिवार 3 अगस्‍त सुबह दो युवक ताजमहल में गंगाजल लेकर पहुंचे और दोनों युवको ने ताजमहल के अंदर घुसकर बने मकबरे गंगा जल चढ़ाया है।

इसी के साथ दोनो युवकों ने ताजमहल की एक दीवार पर एक ओम का स्‍टीकर भी लगाया है। इस पूरी घटना का दोनो युवकों ने वीडियो बनाया है और साथ में कई फोटोज भी निकाली हैं।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1819675168676921734

युवक लाए मथुरा से गंगाजल

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सावन माह में पिछले सोमवार यानी 29 जुलाई 2024 को अखिल भारत हिंदू महासभा की आगरा जिलाध्यक्ष मीना राठौर भी कांवड़ लेकर ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पहुंची थीं।

इस दौरान ताज सुरक्षा पुलिस ने उन्हें रोक दिया था। इसके बाद समझाकर मीना राठौर से गंगाजल राजेश्वर महादेव मंदिर में अर्पण कराया था।

मगर, अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने ऐलान किया था कि सावन माह में तेजोमहालय ताजमहल में गंगाजल चढ़ाएंगे।

[video width="698" height="526" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/WhatsApp-Video-2024-08-03-at-3.27.07-PM.mp4"][/video]

क्‍या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों युवक हिंदू महासभा से जुड़े हैं। वायर वीडियो में दोनों युवक ताजमहल में बने मकबरे में पहुंचते हैं।

इसके बाद एक युवक वीडियो बनाता है और दूसरा मकबरे पर गंगाजल चढ़ाता है। बता दें के कुछ दिन पहले हिंदू महासभा आगरा की जिलाध्यक्ष मीनार राठौर कांवड़ लेकर ताजमहल पहुंची थीं।

publive-image

आज शनिवार सुबह मथुरा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम के साथ श्याम और वीनेश कुंतल नामक दो कार्यकर्ता पहुंचे और उन्होंने मकबरे पर गंगाजल चढ़ाया।

एक रात पहले कर दिया था ऐलान

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मथुरा के रहने वाले श्याम और वीनेश कुंतल अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता हैं।

मथुरा की अखिल भारत हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष छाया गौतम, श्याम और वीनेश कुंतल कासंगज के सोरो से कांवड़ में गंगाजल लेकर चली थी।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1819671902568280336

2 अगस्त की रात मथुरा पहुंची। तीनों ने पहले ही ताजमहल में गंगाजल चढ़ाने का ऐलान कर दिया था। शुक्रवार रात 12 बजे पुलिस ने छाया गौतम को अरेस्ट कर लिया।

शनिवार सुबह 7 श्याम और वीनेश ने कांवड़ का गंगाजल ताजमहल में चढ़ाया।

युवकों पर हुआ केस दर्ज

CISF ने दोनों को युवकों को पकड़कर आगरा पुलिस के हवाले कर दिया था। आगरा पुलिस का कहना है कि 2 युवक ताजमहल के अंदर गए।

उन्होंने बोतल से परिसर में जल गिराया है। दोनों पर मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- MP News:MP पुलिस की वेबसाइट को पाकिस्‍तानी हैकर्स ने बनाया निशाना, केंद्रीय संस्था 14C ने दी पोर्टल हैक होने की जानकारी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article