Hindu Muslim Shadi: हिंदू लड़के से इश्क कर बैठी मुस्लिम लड़की, सहाना से शारदा बनी और रचाई शादी

Hindu Muslim Shadi: मध्यप्रदेश के खंडवा में मुस्लिम लड़की और हिंदू लकड़े की लव स्टोरी सामने आई है। मुस्लिम लड़की ने अपनी मोहब्बत की खातिर हिंदू धर्म अपना लिया और सहाना से शारदा बन गई। इसके बाद दोनों ने खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में शादी रचा ली।

Hindu Muslim Shadi

हाइलाइट्स

  • मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से रचाई शादी
  • दोनों ने खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में शादी रचाई
  • शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Hindu Muslim Shadi: मध्यप्रदेश के खंडवा में मुस्लिम लड़की और हिंदू लकड़े की लव स्टोरी सामने आई है। मुस्लिम लड़की ने अपनी मोहब्बत की खातिर हिंदू धर्म अपना लिया और सहाना से शारदा बन गई। इसके बाद दोनों ने खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में शादी रचा ली। अब दोनों की शादी का शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दोनों की पहली मुलाकात भोपाल में हुई

सहाना से शारदा बनी लड़की उत्तप्रदेश के देवरिया की रहने वाली है और हिंदू लड़का संतोष भोपाल का रहने वाला है। बताते हैं दोनों की पहली बार मुलाकात भोपाल में ही हुई। शारदा ने संतोष के साथ मंदिर में सात फेरे लिए और सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया।

सहाना ने कहा- हिंदू धर्म अच्छा लगता है, इसलिए धर्म बदला

शारदा ने बताया कि उसे हिन्दू धर्म अच्छा लगता था। इसलिए अब मैं सहाना से शारदा बनी हूं। संतोष और सहाना की मुलाकात भोपाल में हुई थी, यहां से दोनों का प्रेम परवान चढ़ा और दोनों ने खंडवा आकर शादी कर ली।

शारदा ने शादी के लिए खंडवा को ही क्यों चुना? तो उसने बताया कि महादेवगढ़ मंदिर को टीवी में देखा था, इसलिए यहां आकर शादी की है।

पहले दोस्ती फिर प्यार..

बताया जा रहा है कि भोपाल में शाहना की संतोष कनारे से मुलाकात हुई। पहले दोनों में दोस्ती हुई। इसके बाद शाहना और संतोष को एक दूसरे से प्यार हो गया। शाहना ने संतोष से शादी करने की इच्छा जाहिर की। लेकिन प्यार के बीच मजहब की दीवार आड़े आ गई. इस पर शाहना ने फैसला लिया कि वह अपना धर्म बदल देगी।

ये भी पढ़ें: GIS: 25 फरवरी को भोपाल आएंगे केंद्रीय मंत्री अमित शाह, ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, जानें कौन से रास्ते से जाएं आप

हम दोनों शादी से खुश

शादी के बाद दोनों ने अपना एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें साफ कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से एक दूसरे से शादी की है। हम दोनों अपनी शादी से बहुत खुश हैं।

MCU भोपाल में पंकज त्रिपाठी की क्लास: युवाओं से करेंगे चर्चा, फिल्म प्रोडक्शन को लेकर देंगे टिप्स

Pankaj Tripathi

Pankaj Tripathi: एक्टर पंकज त्रिपाठी मंगलवार, 25 फरवरी को माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में युवाओं से चर्चा करेंगे। फिल्म से जुड़ी ढेर सारी बातें होंगी। आयोजन यूनिवर्सिटी में शाम 4 बजे से होगा। आयोजन यूनिवर्सिटी में शाम 4 बजे से होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article